फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Slogans against police administration in Bilaspur, Case of a woman being beaten up and injured for land dispute

बिलासपुर में पुलिस प्रशासन के खिलाफ लगे नारे

Thu, 27 May 2021 10:46 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
Slogans against police administration in Bilaspur, Case of a woman being beaten up and injured for land dispute
बिलासपुर। 21 मई को बरमाणा थाना के तहत जुखाला के एक गांव में जमीन विवाद को लेकर एक युवती के साथ मारपीट कर उस पर पत्थरों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल किया गया था। जिसके बाद आरोपी पक्ष ने पीड़िता के परिवार के खिलाफ थाना में एससी/एसटी का मामला दर्ज करवा दिया था। इसी मामले को लेकर बुधवार को विभिन्न संगठनों ने खोला मोर्चा खोला है। संगठनों नेे एसपी को ज्ञापन सौंप कर इस मामले की जांच की मांग की है। वहीं इसके विरोध में जमकर नारेबाजी भी की। पीड़ित लड़की के पिता ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो आत्महत्या कर लेंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

विभिन्न संस्थाओं ने सामान्य वर्ग संयुक्त मंच के बैनर तले एसपी बिलासपुर को जुखाला क्षेत्र में कुछ दिन पहले जमीन विवाद में एक लड़की के साथ हुई मारपीट व परिवार पर का मामला दर्ज करने के विरोध में ज्ञापन दिया। पुलिस कार्रवाई के विरोध में धरना प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर देवभूमि क्षेत्रीय महासभा के प्रदेशाध्यक्ष अमर सिंह ठाकुर ने कहा कि दूसरे पक्ष ने लड़की व उसके परिवार के ऊपर एट्रोसिटी का मामला पुलिस में दर्ज करवा दिया। पुलिस ने भी दूसरे पक्ष के कहने पर यह मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इस मामले की निष्पक्ष जांच नहीं की तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। वहीं डीएसपी बिलासपुर राजकुमार ने कहा कि दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया था। वहीं पुलिस अभी इस मामले की छानबीन कर रही है। पूरी जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed