फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   six persons in accident

रोड पर अचानक पहुंची कार को टक्कर मार अनियंत्रित बस दुकान में घुसी, छह लोग घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
six persons in accident
केमरी(बिलासपुर)। केमरी थाना क्षेत्र में बुधवार को दिन में 11 बजे सवारी लेकर रामपुर जा रही एक निजी बस अनियंत्रित होकर सामने से आ रही कार से टकरा गई। इसके बाद बस बंद एक दुकान में घुस गई। हादसे में पिता-पुत्री समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों को एक निजी अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बुधवार को दिन में करीब 11 बजे एक निजी बस सवारियां लेकर बिलासपुर से केमरी होते हुए रामपुर को जा रही थी। पुलिस के अनुसार बस में चालक परिचालक समेत 22 लोग सवार थे। केमरी थाना क्षेत्र में ग्राम सिमरिया में बस अड्डा के पास स्वार खुर्द रोड की ओर से आ रही एक कार अचानक रोड पर आ गई। जिसे देख बस चालक अपने वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और अनियंत्रित बस कार से टकराते हुए रोड किनारे उमेश चंद्र गुप्ता निवासी स्वार खुर्द की बायो डीजल की दो माह से बंद चल रही दुकान में दीवार तोड़कर घुस गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कार सवार लोग स्वार खुर्द गांव की ओर से सिमरिया को आ रहे थे। और कार में भोट थाना क्षेत्र के ग्राम उस्मान नगर निवासी शरीफ अहमद 35,रायमीन 35 पत्नी मोहम्मद अहमद, रुकैया 31 पत्नी शरीफ अहमद, महफूज 38 समेत चार लोग सवार थे। हादसे के दौरान कार सवार चारों लोग घायल हो गए। इसके अलावा बस में सवार केमरी के मोहल्ला इमामबाड़ा निवासी शहादत हुसैन उम्र करीब 51 और उसकी पुत्री शबाना उम्र करीब 26 भी घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर तमाम लोग एकत्र हो गए। सूचना पर केमरी थाना प्रभारी राजीव कुमार गंगवार भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। घटना होते ही बस में सवार लोगों ने चीत्कार मचानी शुरू कर दी। लोगों ने आनन-फानन में बस में फंसे लोगों को बस से बाहर निकाला और घायल पिता पुत्री को भी क्षेत्र के एक निजी अस्पताल भेज दिया। घटना के दौरान चालक बस छोड़ कर भाग गया। थाना प्रभारी का कहना है कि हादसे में घायल लोगों का उपचार चल रहा है, जिनकी हालत ठीक है। फिलहाल घटना की कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि बस और कार की फिटनेस आदि की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

000
अगर दुकान खुली होती तो गंभीर हो सकता था हादसा
बिलासपुर। ग्राम सिमरिया में उमेश चंद्र गुप्ता की बंद बायो डीजल की दुकान में बुधवार की दिन में 11 बजे घुसी निजी बस को लेकर लोगों में चर्चा थी कि गनीमत रही कि दुकान बंद थी। लोगों का कहना था कि अगर दुकान खुली होती तो दुकान पर दुकान स्वामी के अलावा कुछ ग्राहक भी होते और हादसा गंभीर हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
हादसे के दौरान अड्डे पर मच गई अफरातफरी
बिलासपुर। बुधवार की दिन में 11 बजे निजी बस और कार की टक्कर के दौरान सिमरिया अड्डे पर अफरा तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के दौरान रोड किनारे खड़े लोगों में भगदड़ मच गई, मगर कोई भी हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed