फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Six former NCC cadets of Ghumarwin College selected in Himachal Police

Bilaspur News: घुमारवीं कॉलेज के छह पूर्व एनसीसी कैडेट हिमाचल पुलिस में चयनित

Thu, 13 Nov 2025 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 13 Nov 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Six former NCC cadets of Ghumarwin College selected in Himachal Police
घुमारवीं कॉलेज में हिमाचल पुलिस कांस्टेबल में चयनित हुए कैडेट्स को सम्मानित करते हुए। स्रोत: कॉ
महाविद्यालय प्रशासन ने चयनित कैडेट्स को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं के छह पूर्व एनसीसी कैडेट्स का चयन हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल में हुआ हैं। इन एनसीसी कैडेट्स में कनिका शर्मा, कामिनी जम्वाल, नैनीका शर्मा, आंचल, अखिल और ऋधार्ध शामिल हैं।
चयनित पूर्व कैडेट्स के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यवाहक प्राचार्य प्रीतम लाल और प्रशासन ने चयनित कैडेट्स को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कनिका शर्मा, कामिनी जम्वाल, नैनीका शर्मा और आंचल ने अपनी तैयारी के सफर और अनुभवों को वर्तमान एनसीसी कैडेट्स के साथ साझा किया। उन्होंने कहा कि मेहनत और आत्मविश्वास से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। हमें हमेशा ऊंचे लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। चयनित कैडेट्स ने कहा कि वह भविष्य में और ऊंचे पदों के लिए अपनी तैयारी जारी रखेंगे। प्राचार्य ने कैडेट्स को बधाई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

एनसीसी इंचार्ज राजीव शर्मा ने कहा की यह कार्यक्रम वर्तमान कैडेट्स के लिए प्रेरणादायक और उत्साहवर्धक रहा। इससे वर्तमान कैडेट्स को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी सही ढंग से करने में और अधिक मदद मिलेगी। इस अवसर पर एनसीसी इंचार्ज राजीव शर्मा, 4 एचपी बटालियन एनसीसी हमीरपुर से आए दिवाकर ठाकुर, अंडर ऑफिसर पायल और कैडेट सानिया ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed