{"_id":"6607f8ff025654445d02db05","slug":"sirmauri-nati-performed-well-in-the-annual-function-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-115233-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: वार्षिक समारोह में सिरमौरी नाटी ने बांधा समा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: वार्षिक समारोह में सिरमौरी नाटी ने बांधा समा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-डाइट जुखाला में वार्षिक समारोह आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) जुखाला में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में प्रधानाचार्य एवं परियोजना अधिकारी और अतिरिक्त कार्यभार प्राथमिक शिक्षा उपनिदेशक दीपचंद गौतम ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मुख्य अतिथि ने विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे प्रशिक्षुओं को सम्मानित किया।
समारोह में प्रशिक्षुओं ने सरस्वती वंदना, पहाड़ी नाटी, गिद्दा, एकल गान, समूह गान, पंजाबी भंगड़ा सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह में सिरमौरी नाटी ने समा बांधा। समारोह में पलक चंदेल, नीलम, शिवम, दीक्षा, प्रिया, दीपांशी, वंदना, दीक्षा, प्रीतम, अंकित, ऋषि. पूनम, कल्पना, ज्योति प्रिया, अभिषेक, स्वाति, अंशुल, मुमोक्षा, अभिनव, प्रियंका, पूजा, सुनिधि, प्रज्ञा, कोमल, कनिका, तमन्ना, मनीषा, ज्योति, शगुन, मुस्कान, शिवानी, किरन, अलीशा, मनप्रीत कौर, कुसुमलता, संजना, शिवाली, रिया, रूबी, गुनिशा, आंचल चौहान, अर्चना, पंकज, दीपक, आकांक्षा, प्रीति, पल्लवी, रोहित, अर्शिया, रिधि, तनू, सुप्रिया, निशा, निशांत, विजय, काजल, ओमी, प्रीतिका, शगुन, सानिया, अभय, दिव्या, प्रियांशु, स्नेहा, रजनीश सहित अन्य को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने सभी प्रशिक्षुओं को बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने संस्थान की साल भर की गतिविधियों से सभी को अवगत कराया। इससे पहले समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। डाइट स्टाफ ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह, टोपी और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। उप प्रधानाचार्य संजय शामा ने समारोह का समापन किया। इस अवसर पर समस्त डाइट स्टाफ और प्रशिक्षु उपस्थित रहे।