{"_id":"6606bbac79e32e1b610b9e0b","slug":"singer-hansraj-enthralled-the-audience-with-his-voice-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-115204-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: गायक हंसराज ने अपनी आवाज से दर्शकों को झुमाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: गायक हंसराज ने अपनी आवाज से दर्शकों को झुमाया
विज्ञापन
कोटधार नलवाड़ मेले में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। झंडूता उपमंडल के अंतर्गत लग दयो शिव मंदिर में चल रहे तीन दिवसीय नलवाड़ मेले में नादौन के गायक हंसराज ने अपनी आवाज से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। पहली सांस्कृतिक संध्या गायक हंसराज के नाम रही। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त डीएफओ तीर्थराज, विशेष अतिथि के रूप में भगवान दास मौजूद रहे।
उन्होंने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मेला कमेटी अध्यक्ष कैप्टन ज्ञान चंद धीमान, महासचिव अमरनाथ धीमान व अन्य पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथि को सम्मानित किया गया। हंसराज ने एक से एक बढ़कर गाने प्रस्तुत कर पंडाल में बैठे सभी लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं कार्यक्रमों में विद्यार्थियों, महिला मंडल, गुग्गा गाथा, दाहजा, स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय कलाकारों ने भी कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम मुख्य अतिथि ने कहा कि हिमाचल के कलाकारों के पास प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। मेला कमेटी के महासचिव अमरनाथ धीमान ने कहा कि 30 मार्च को दंगल का आयोजन किया जाएगा। दंगल तीन चरणों में होगा, जिसमें कोटधार कुमार अंडर 20,छोटी माली अंडर 20 व बड़ी माली होगी।