फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Simulation technology enhances nursing skills

Bilaspur News: सिमुलेशन तकनीक से निखारा नर्सिंग कौशल, एम्स बिलासपुर में दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न

Sun, 26 Jul 2026 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Simulation technology enhances nursing skills
40 प्रतिभागियों ने आधुनिक उपकरणों से मरीजों की देखभाल और आपातकालीन प्रबंधन का लिया प्रशिक्षण
विज्ञापन

नर्सिंग शिक्षा में तकनीक के इस्तेमाल और क्लीनिकल कौशल बढ़ाने पर जोर

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नर्सिंग क्षेत्र में बढ़ती जरूरतों और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए अब प्रशिक्षण के तरीकों में भी बदलाव किया जा रहा है। इसी दिशा में एम्स बिलासपुर में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला में नर्सिंग पेशेवरों और प्रशिक्षुओं को सिमुलेशन तकनीक से प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में प्रतिभागियों ने आधुनिक उपकरणों से मरीजों की देखभाल, उपचार संबंधी निर्णय और आपात परिस्थितियों से निपटने का अभ्यास किया।
एम्स के कंटिन्यूइंग नर्सिंग एजुकेशन (सीएनई) सेल की ओर से आयोजित सिमुलेशन इन नर्सिंग एजुकेशन कार्यशाला में नर्सिंग और स्वास्थ्य संस्थानों से 40 प्रतिभागी पहुंचे। कार्यशाला का उद्देश्य नर्सिंग शिक्षा को व्यावहारिक और स्वास्थ्य कर्मियों की क्लीनिकल दक्षता को मजबूत करना रहा। कार्यशाला में प्रतिभागियों को सिमुलेशन आधारित प्रशिक्षण की जानकारी दी गई। इसके तहत मैनिकिन, टास्क ट्रेनर और अन्य अत्याधुनिक उपकरणों से मरीजों की अलग-अलग स्वास्थ्य परिस्थितियों का अभ्यास करवाया गया। प्रशिक्षण के दौरान गंभीर मरीजों की स्थिति का आकलन करना, सही समय पर निर्णय लेना और टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करना सिखाया गया।
विज्ञापन

विशेषज्ञों ने बताया कि सिमुलेशन तकनीक नर्सिंग शिक्षा में प्रभावी माध्यम बनकर उभर रही है। इससे प्रशिक्षु बिना जोखिम के वास्तविक परिस्थितियों जैसी स्थिति में अभ्यास कर सकते हैं। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और अस्पतालों में मरीजों की देखभाल के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशाला में क्लीनिकल परिदृश्य तैयार करने, समूह गतिविधियों और सिमुलेशन आधारित अभ्यासों से प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रतिभागियों ने भी इस आधुनिक प्रशिक्षण पद्धति को नर्सिंग शिक्षा के लिए उपयोगी बताया। दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed