{"_id":"6999b904f5749b0819020e4d","slug":"simple-ways-to-teach-pre-primary-children-to-teachers-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-154447-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: शिक्षकों को प्री प्राइमरी के बच्चों को पढ़ाने के बताए सरल तरीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: शिक्षकों को प्री प्राइमरी के बच्चों को पढ़ाने के बताए सरल तरीके
Sat, 21 Feb 2026 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sat, 21 Feb 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा खंड घुमारवीं -1 में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में मौजूद अध्यापक व अन्य। स्रोत: डाइट जुख
शिक्षा खंड घुमारवीं -1, सदर में शिक्षकों की कार्यशाला का हुआ समापन
कार्यशाला में 142 अध्यापकों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शिक्षा खंड घुमारवीं -1 एवं सदर खंड में प्री प्राइमरी कक्षाओं के बच्चों को पढ़ाने वाले शिक्षकों की पांच दिवसीय कार्यशाला का शनिवार को समापन हुआ। इस दौरान शिक्षकों को प्री प्राइमरी के बच्चों को पढ़ाने के सरल तरीके बताए। कार्यशाला में 142 शिक्षकों ने भाग लिया, जिसमें घुमारवीं -1 खंड से 82 और सदर खंड से 60 अध्यापक शामिल हुए।
कार्यशाला में अध्यापकों को प्री प्राइमरी कक्षाओं में पढ़ने वाले बच्चों के पठन-पाठन की प्रक्रिया को और सुगम एवं सरल कैसे बनाया जाए इस पर चर्चा की गई। इस कार्यशाला में प्री प्राइमरी कक्षाओं के लिए बनाए गए हिम वाटिका प्लानर पर भी चर्चा की गई। गणित एवं अंग्रेजी विषय पर बाल वाटिका दो एवं बाल वाटिका तीन के बच्चों के साथ होने वाले क्रियाकलाप और गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर उपनिदेशक शिक्षा गुणवत्ता निशा गुप्ता ने यह उम्मीद जताई कि सभी अध्यापकों ने इस कार्यशाला का पूरा लाभ लिया। प्री प्राइमरी कक्षाओं में पढ़ने वाले बच्चों के लिए एक अच्छा एवं अनुकूलित वातावरण तैयार होगा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जुखाला के प्रधानाचार्य राकेश मनकोटिया ने धन्यवाद किया और इस प्रशिक्षण को पाठशालाओं तक ले जाने का अनुरोध किया, ताकि बच्चे इसका भरपूर लाभ उठा सके। सदर खंड में कार्यशाला का समापन प्रधानाचार्य संजय शामा ने किया। उन्होंने सभी अध्यापकों से अनुरोध किया कि वह प्रशिक्षण की हर गतिविधि को बच्चों के साथ अवश्य साझा करें। खंड घुमारवीं-1 का समापन जिला समन्वयक प्री प्राथमिक कक्षाएं अतुल शर्मा ने किया। उन्होंने सभी का धन्यवाद किया और प्री प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों के लिए सभी को प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।