Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Simple safety measures help save lives during an earthquake: Amit

साधारण सुरक्षा उपाय भूकंप के दौरान जीवन बचाने में सहायक : अमित

Mon, 15 Jun 2026 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 15 Jun 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Simple safety measures help save lives during an earthquake: Amit
कर्मचारियों को हिम कवच ऐप के बारे में दी जानकारी
विज्ञापन

जुखाला कॉलेज में भूकंप मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। राजकीय कॉलेज जुखाला में आपदा प्रबंधन समिति की ओर से भूकंप मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।
ड्रिल के दौरान भूकंप का सायरन बजाया गया और समस्त शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने निर्धारित सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन किया। भवन को खाली कराने के बाद सभी कर्मचारी कॉलेज परिसर के बाहर निर्धारित स्थल पर एकत्रित हुए। यह सुनिश्चित करने के लिए सभी कर्मचारियों की उपस्थिति की गणना की गई कि सभी सुरक्षित रूप से बाहर निकल चुके हैं। अभ्यास के बाद आपदा प्रबंधन समिति के संयोजक सहायक प्राध्यापक अमित कपिल ने एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उन्होंने प्रतिभागियों को बताया कि हिमाचल प्रदेश अब भूकंपीय क्षेत्र-VI में आता है, जो अत्यधिक भूकंप-संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। उन्होंने बताया कि साधारण सुरक्षा उपाय भी भूकंप के दौरान जीवन बचाने में सहायक हो सकते हैं। उन्होंने कर्मचारियों को हिम कवच ऐप के बारे में भी जानकारी दी, जो भूकंप सुरक्षा और पारंपरिक एवं आधुनिक तकनीकों से भूकंप-रोधी भवन निर्माण के संबंध में उपयोगी मार्गदर्शन प्रदान करता है। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. कश्मीर सिंह ठाकुर ने आपदा के समय जागरूकता, तैयारी और त्वरित प्रतिक्रिया की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने बताया कि भूकंप प्रकृति की उन शक्तिशाली घटनाओं में से एक है जो कुछ ही क्षणों में साल की मेहनत, सपनों और संसाधनों को नष्ट कर सकती है। ऐसे में हम सभी के लिए यह आवश्यक हो जाता है कि हम केवल भूकंप के बारे में जानकारी ही न रखें, बल्कि उससे बचाव और प्रबंधन के उपायों को भी समझें। आपदा प्रबंधन को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं, नियमित रूप से मॉक ड्रिल में भाग लें क्योंकि भूकंप को रोका नहीं जा सकता, लेकिन जागरूकता, सतर्कता और सही तैयारी के माध्यम से इसके प्रभाव को अवश्य कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed