फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Shubham and Shivani were selected as the best volunteers.

Bilaspur News: शुभम और शिवानी को चुना गया सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी

Fri, 27 Oct 2023 07:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 07:28 PM IST
विज्ञापन
Shubham and Shivani were selected as the best volunteers.
-दयोध स्कूल में एनएसएस के सात दिवसीय शिविर का समापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दयोध में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह शुक्रवार को आयोजित किया गया। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य सुनीता कुमारी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस शिविर में शुभम और शिवानी को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी चुना गया। उन्होंने स्वयंसेवियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम अधिकारी नीरज शर्मा ने सात दिवसीय कार्यक्रम की जानकारी सभी के समक्ष रखी। उन्होंने बताया कि सात दिनों तक स्वयंसेवियों ने स्कूल परिसर और साथ लगते स्थानों की सफाई की। समय-समय पर इन्हें विभिन्न वक्ताओं का मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ। मुख्यातिथि ने कहा कि बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और महत्वपूर्ण सुझाव दिए। कहा कि विद्यार्थी जीवन में जी तोड़ मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने स्कूल प्रबंधन को 5100 रुपये देने की घोषणा भी की। प्रधानाचार्य अनीता कुमार सभी अतिथियों को सम्मानित किया और बच्चों को अपना आशीर्वाद दिया। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य प्रेम सागर और एसएमसी प्रधान ओम प्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed