फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Shri Nainadevi MLA Ramlal Thakur visits Jala Mandir to take a look of loss

विधायक रामलाल ठाकुर ने किया जाला देवी मंदिर के नुकसान का जायजा

Sat, 11 Sep 2021 11:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Shri Nainadevi MLA Ramlal Thakur visits Jala Mandir to take a look of loss
Shri Nainadevi MLA Ramlal Thakur visits Jala Mandir to take a look of loss
स्वारघाट(बिलासपुर)। पूर्व मंत्री व नयनादेवी के विधायक रामलाल ठाकुर ने शनिवार देर शाम बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त जालादेवी मंदिर व गांव का दौरा कर वहां हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि जालादेवी मंदिर कमेटी व स्थानीय गांव के लोगों से विचार विमर्श करने के बाद कह कि विधायक निधि से प्राथमिकता के आधार पर उचित धनराशि मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन

रामलाल ठाकुर ने स्थानीय कमेटी व ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि बिजली के कारण जितना भी मंदिर का नुकसान हुआ है, इसके पूर्ण रूप से जीर्णोद्धार के लिए वे ज्यादा से ज्यादा धनराशि मुहैया करवाएंगे। साथ ही जालादेवी मंदिर तक पक्की सड़क बनाने के लिए व गांव में निकासी नालियां बनाने के लिए भी उचित धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

कहा कि जालादेवी मंदिर को स्वारघाट की तरफ से और पुलाचड़ की तरफ से पक्की सड़क से जोड़ने के लिए विधायक प्राथमिकता निधि से कार्य किया जाएगा। प्राचीन काली माता मंदिर तिऊंन व जालादेवी मंदिर को दोनों तरफ से पक्की सड़क से प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि माता के मंदिर में नई प्राकृतिक आपदा के कारण नुकसान हुआ है। इस बारे में वह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व आपदा प्रबंधन मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर से जल्द मिलेंगे तथा ज्यादा से ज्यादा धनराशि मुहैया कराने का आग्रह भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed