{"_id":"69b2aa8efa2a74e86503292e","slug":"shortage-of-commercial-gas-cylinders-in-ghumarwin-hotel-and-dhaba-operators-worried-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-155742-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: घुमारवीं में कॉमर्शियल गैस सिलिंडरों का टोटा, होटल-ढाबा संचालक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: घुमारवीं में कॉमर्शियल गैस सिलिंडरों का टोटा, होटल-ढाबा संचालक परेशान
Thu, 12 Mar 2026 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 12 Mar 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
घुमारवीं स्थित गैस एजेंसी। संवाद
ऑनलाइन बुकिंग सर्वर ठप, ऑफलाइन व्यवस्था ना होने से घरेलू उपभोक्ता भी परेशान
कॉमर्शियल सिलिंडर का स्टॉक एजेंसी में खत्म
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं में कॉमर्शियल गैस सिलिंडरों की किल्लत ने होटल, ढाबा और अन्य छोटे-बड़े कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गैस एजेंसी में व्यावसायिक सिलेंडरों का स्टॉक लगभग समाप्त हो चुका है, जिसके चलते बाजार से जुड़े कारोबारियों को रोजमर्रा के कामकाज में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
होटल और फास्ट फूड संचालकों का कहना है कि सिलिंडर न मिलने से उनके कारोबार की रफ्तार धीमी पड़ गई है और ग्राहकों को भी असुविधा झेलनी पड़ रही है। व्यापारियों के अनुसार एजेंसी में कॉमर्शियल सिलिंडरों की आपूर्ति बाधित है। मांग अधिक होने के बावजूद सिलेंडरों की उपलब्धता नहीं होने से उन्हें बार-बार एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, लेकिन वहां भी निराशा ही हाथ लग रही है। गैस के अभाव में कई कारोबारियों को वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उधर, घरेलू गैस उपभोक्ता भी कम परेशान नहीं हैं। जानकारी के अनुसार घरेलू गैस सिलेंडरों की ऑनलाइन बुकिंग का सर्वर पिछले कई दिनों से ठप पड़ा हुआ है। सर्वर डाउन होने के कारण उपभोक्ता चाहकर भी गैस सिलिंडर की बुकिंग नहीं कर पा रहे हैं। स्थिति को और गंभीर इसलिए माना जा रहा है क्योंकि गैस एजेंसी में ऑफलाइन बुकिंग की कोई व्यवस्था भी नहीं है। ऐसे में उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों का कहना है कि पहले ही घरेलू गैस सिलिंडर 20 से 25 दिनों के बाद मिल रहा है और अब बुकिंग की प्रक्रिया ही बाधित हो जाने से उनकी चिंता और बढ़ गई है। कई परिवारों को गैस खत्म होने के डर से पहले ही परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं कॉमर्शियल सिलिंडर न मिलने से होटल और ढाबा संचालकों की परेशानी इसलिए भी ज्यादा बढ़ गई है क्योंकि कई लोग गैस के विकल्प के रूप में इंडक्शन चूल्हों का प्रयोग करते हैं। लेकिन इन दिनों क्षेत्र में हो रहे अघोषित बिजली कटों के कारण उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। व्यापारियों का कहना है कि उन्हें दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। एक ओर गैस सिलिंडर उपलब्ध नहीं हैं और दूसरी ओर बिजली भी समय पर नहीं मिल रही। लोगों और व्यापारियों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि कॉमर्शियल सिलिंडरों की आपूर्ति जल्द से जल्द बहाल की जाए।
विज्ञापन
कोट
कॉमर्शियल सिलिंडर का स्टॉक एजेंसी में खत्म है और इसकी आपूर्ति भी नहीं हो रही है। इस वजह से दिक्कतें आ रसी हैं। ऑनलाइन बुकिंग का सर्वर खराब है लेकिन अगर किसी के सिलेंडर की बुकिंग के 25 दिन हो चुके हैं तो वह एजेंसी जाकर सिलिंडर रिफिल करवा सकता है।
अरविंद महाजन, इंचार्ज, गैस एजेंसी घुमारवीं