{"_id":"60354f018ebc3ee94076768b","slug":"shop-on-fire-in-bilaspur-bilaspur-news-sml36204096","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी की दुकान में भड़की आग, 70 हजार का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी की दुकान में भड़की आग, 70 हजार का नुकसान
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवी बस अड्डे के पास सब्जी की दुकान में मंगवार सुबह लगभग साढ़े 6 बजे आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। लगभग 70 हजार का नुकसान आंका जा रहा है।
मंगलवार सुबह ढाबा संचालक ने सब्जी की दुकान से धुआं निकलता हुआ देखा। इसकी सूचना लोगों और फायर बिग्रेड को दी। फायर बिग्रेड कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। दुकान के अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया है। लगभग सत्तर हजार रुपये का नुकसान आंका जा रहा है। हुक्म चंद दुकान बंद करके अपने घर बरोटा चल गया था। मंगलवार सुबह लोगों ने दुकान में आग लगने की जानकारी दी।
व्यापार मंडल के प्रधान हेमराज संख्यान और नगर परिषद की अध्यक्ष रीता सहगल ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित को हरसंभव सहायता करने का आश्वासन दिया है। प्रशासन की तरफ से फौरी राहत के तौर पर पांच हजार रुपये की राशि दी गई है।