{"_id":"602ea75b8ebc3ee9332a1c82","slug":"shop-on-fire-in-bilaspur-bilaspur-news-sml361459389","type":"story","status":"publish","title_hn":"shop on fire in bilaspur","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
shop on fire in bilaspur
विज्ञापन
बिलासपुर। सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कंदरौर में एक दुकान में वीरवार को अचानक आग लग गई। दुकान को उत्तराखंड के एक व्यक्ति ने किराये पर लिया था। वह दुकान में ही रहता था। राशन, कपड़े, आभूषण और नकदी भी आग में जल गई। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार लोहे के औजार बनाने का काम करने वाले देहरादून निवासी नरेश ने कंदरौर में दुकान किराये पर ली है। वह दुकान में ही रहता है। परिवार भी साथ ही रहता है। परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि वीरवार सुबह करीब 11:30 बजे दुकान में अचानक आग लग गई। लोगों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी। जब तक दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची तब तक सब कुछ राख हो चुका था।
एएसपी बिलासपुर अमित शर्मा ने बताया कि करीब डेढ़ लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।