{"_id":"6515626eb709384c120e8e84","slug":"shivani-became-miss-fresher-and-gajendra-became-mr-fresher-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-6305-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: शिवानी मिस फ्रेशर और गजेंद्र बने मिस्टर फ्रेशर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: शिवानी मिस फ्रेशर और गजेंद्र बने मिस्टर फ्रेशर
विज्ञापन
- बिलासपुर कॉलेज में फ्रेशर पार्टी का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग और पर्यटन विभाग ने नए छात्र-छात्राओं के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. नीना वासुदेवा ने की।
महाविद्यालय प्राचार्य ने नए विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि महाविद्यालय में आने के बाद सभी विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य की ओर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए, जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सके। इस अवसर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पत्रकारिता विभाग की शिवानी वर्मा मिस फ्रेशर और गजेंद्र ठाकुर मिस्टर फ्रेशर चुने गए। टूरिज्म विभाग की ओर से पलक शर्मा मिस फ्रेशर और राहुल मिस्टर फ्रेशर चुने गए। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के तौर पर प्रोफेसर प्रतिमा नड्डा और प्रोफेसर कटवाल ने शिरकत की। मंच संचालन रेशमा, धैर्य ठाकुर, दीक्षा और दीक्षा कुमारी ने किया।
इस अवसर पर पत्रकारिता विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. नवेंदु और पर्यटन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. विकास ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।