फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Shivaling established in Baba Balak Nath Temple Padodi

Bilaspur News: बाबा बालक नाथ मंदिर पदोडी में शिवलिंग की हुई स्थापना

Wed, 26 Feb 2025 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 26 Feb 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Shivaling established in Baba Balak Nath Temple Padodi
-स्थापना कार्यक्रम से पहले निकाली गई भव्य शोभायात्रा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। उप तहसील भराड़ी के तहत ग्राम पंचायत के पदोडी गांव में स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर में भव्य शिवलिंग की स्थापना की गई। इस दौरान दर्जनों लोगों ने शोभायात्रा निकाली। पूरा क्षेत्र भोले नाथ के जयकारों से गूंज उठा।
शिवलिंग स्थापना से पहले धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में शिवलिंग की स्थापना के लिए 21 फरवरी से भागवत कथा चल रही थी। धार्मिक अनुष्ठान की इस श्रृंखला के तहत विभिन्न विधि-विधानों के साथ पूजन कार्य संपन्न किया जा रहा है। 22 फरवरी को शिवलिंग का जलावास करवाया गया, 23 फरवरी को फल-फूल वास संपन्न हुआ, 24 फरवरी को ध्यान मुद्रा वास का आयोजन किया गया और 25 फरवरी को अन्नवास की प्रक्रिया पूरी हुई। बुधवार को समस्त ग्रामीणों की सहभागिता में भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा के दौरान मंत्रोच्चारण के बीच विधिवत रूप से शिवलिंग की स्थापना की गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर भक्ति और श्रद्धा का अनुपम संगम देखने को मिला। मंदिर परिसर में प्रतिदिन रात्रि के समय भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आए हुए भक्तजन भी अपनी प्रस्तुतियां दी। इस भक्ति संध्या में श्रद्धालु पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग ले रहे हैं। 27 फरवरी को अटूट भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed