Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Shiva Institute's M. Pharmacy students perform brilliantly

Bilaspur News: शिवा इंस्टीट्यूट के एम फार्मेसी छात्रों का शानदार प्रदर्शन

Mon, 06 Apr 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Shiva Institute's M. Pharmacy students perform brilliantly
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय में झटके टॉप रैंक
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शिवा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी बिलासपुर के एम फार्मेसी विद्यार्थियों ने हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय के परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई शीर्ष स्थान हासिल किए हैं। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से संस्थान में खुशी का माहौल है।

फार्मास्युटिकल केमिस्ट्री पहले सेमेस्टर में रुचि जमवाल ने 9.23 एसजीपीए के साथ विश्वविद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया। डिंपल शर्मा 9.08 दूसरे और अभिषेक पंडिल 8.77 चौथे स्थान पर रहे। फार्मास्युटिक्स पहले सेमेस्टर में आर्यन ठाकुर और लविश सोनी ने 9.08 एसजीपीए के साथ संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया। पायल शर्मा 8.77 दूसरे और दीपक ठाकुर 8.62 चौथे स्थान पर रहे। फार्माकोलॉजी तीसरे सेमेस्टर में विशाल ठाकुर ने 10.00 एसजीपीए के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्वाति मिश्रा और पुष्पा कुमारी 9.81 संयुक्त रूप से दूसरे, आस्था 9.76 तीसरे स्थान पर रहीं। फार्माकोग्नोसी तीसरे सेमेस्टर में रितिका कुमारी 9.14 प्रथम और नीतू ठाकुर 8.77 द्वितीय स्थान पर रहीं। फार्माकोलॉजी प्रथम सेमेस्टर में रितिका 9.23 ने पहला स्थान हासिल किया। शिवानी शर्मा और हिमानी चंदेल 9.15 संयुक्त रूप से दूसरे, शिवानी शर्मा 9.08 तीसरे और पलक ठाकुर 9.00 चौथे स्थान पर रहीं। प्राचार्य ईशा रानी, एमडी ईआर. पुरुषोत्तम शर्मा और मैनेजिंग डायरेक्टर मधु शर्मा ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उनकी मेहनत और संस्थान की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा का परिणाम है। संस्थान प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed