फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Shiv Shakti Vyapar Mandal performed Yagna on the success of Operation Sindoor

Bilaspur News: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर शिव शक्ति व्यापार मंडल ने किया यज्ञ

Tue, 13 May 2025 11:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Tue, 13 May 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Shiv Shakti Vyapar Mandal performed Yagna on the success of Operation Sindoor
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर शिव शक्ति व्यापार मंडल के सदस्य और पूर्व मंत्री हवन करते हुए। संवाद - फोटो : credit
विश्व शांति के लिए डाली आहूति, तिरंगा यात्रा मे सैकड़ों लोगों ने लिया भाग
विज्ञापन

-लोगों ने भारतीय सेना के पराक्रम को किया नमन
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। शिव शक्ति व्यापार मंडल भराड़ी ने भारतीय सेना का सफल अभियान ऑपरेशन सिंदूर की उपलब्धि को समर्पित करते हुए टौणी देवी माता मंदिर परिसर में हवन किया गया। इस अवसर पर भव्य तिरंगा यात्रा भी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया।


कार्यक्रम में पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। यज्ञ में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों सहित स्थानीय दुकानदारों, पंचायत प्रतिनिधियों, महिला मंडलों और आम नागरिकों ने भाग लिया। सभी ने भारतीय सेना के पराक्रम को नमन करते हुए आतंकवाद के खात्मे और विश्व शांति के लिए आहुति दी। व्यापार मंडल के प्रधान पृथी सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने दुनिया को भारत की सैन्य शक्ति और आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि भराड़ी क्षेत्र को भारतीय सेना की इस ऐतिहासिक सफलता पर गर्व है और यही भावना इस आयोजन की प्रेरणा बनी। यज्ञ के उपरांत भराड़ी में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। व्यापार मंडल के सदस्य, युवा वर्ग, महिलाएं और गणमान्य नागरिक हाथों में तिरंगा लिए देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा में शामिल हुए। इस यात्रा ने पूरे क्षेत्र में देशप्रेम और एकता का संदेश फैलाया। गर्ग ने भारतीय सेना की वीरता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को सेना के प्रति जागरूक करते हैं और जवानों का मनोबल बढ़ाते हैं। उन्होंने शिव शक्ति व्यापार मंडल को इस पहल के लिए बधाई दी। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों को प्रसाद बांटा गया। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य मदन धीमान, बीडीसी सदस्य शिल्पा ठाकुर, व्यापार मंडल सचिव अजय शर्मा, कोषाध्यक्ष अनूप, सह सचिव कामराज, भराड़ी पंचायत उपप्रधान संजीव चौधरी सहित कार्यकारिणी सदस्य एवं महिला मंडल की सदस्याएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed