फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Shaurya Yatra will start from 30th September in Bilaspur

Bilaspur News: बिलासपुर में 30 सितंबर से शुरू होगी शौर्य यात्रा

Sun, 24 Sep 2023 12:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 24 Sep 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Shaurya Yatra will start from 30th September in Bilaspur
बिलासपुर। अयोध्या में भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में लोगों को जोड़ने के लिए विश्व हिंदू परिषद 30 सितंबर से 14 अक्तूबर तक शौर्य यात्रा का आयोजन करेगी। बिलासपुर में यह यात्रा 30 को शुरू होकर 7 अक्तूबर तक आयोजित की जाएगी। यह बात विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह मंत्री तुषार डोगरा ने कही। बिलासपुर में आयोजित पत्रकारवार्ता में उन्होंने कहा कि प्रदेश के साथ देशभर में यह शौर्य यात्राएं निकाली जा रही है। बिलासपुर जिले में बजरंग दल ने यात्रा की तैयारियां पूरी कर कर ली है। 30 सितंबर को बरठीं से यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। 1 अक्तूबर को यात्रा कलोल खंड, 2 अक्तूबर को झंडूता, समोह, गेहढ़वी और ऋषिकेश, 3 अक्तूबर को भराड़ी, 4 अक्तूबर को घुमारवीं, 5 अक्तूबर कंदरौर, 6 अक्तूबर को नम्होल और 7 अक्तूबर को यात्रा बिलासपुर पहुंचेगी। इस दौरान बिलासपुर शहर में बाइक रैली निकाली जाएगी। इसके साथ ही भव्य राम दरबार सजाया जाएगा। इसके लिए प्रशासन से भी अनुमति ली जाएगी। बजरंग दल के कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को पत्रक बाटेंगे। इस शुभ कार्य में संत समाज का सहयोग भी होगा। इस मौके पर बिलासपुर जिला शौर्य यात्रा प्रभारी कैप्टन विजयपाल, मनजीत नड्डा, राहुल ठाकुर और योगेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed