फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Shaurya Jagran Yatra of VHP and Bajrang Dal started

Bilaspur News: शुरू हुई विहिप और बजरंग दल की शौर्य जागरण यात्रा

Sat, 30 Sep 2023 07:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 07:27 PM IST
विज्ञापन
Shaurya Jagran Yatra of VHP and Bajrang Dal started
- जिले के सभी प्रखंडों का भ्रमण करते हुए बिलासपुर में होगी संपन्न
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की शौर्य जागरण यात्रा शनिवार को संतोषी माता मंदिर बरठीं से शुरू हुई। शुभारंभ पर मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह मंत्री नीरज भारती ने राम दरबार के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करने के बाद यात्रा के आयोजन के बारे में जानकारी दी।

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि शौर्य जागरण यात्रा का मुख्य उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र की सेवा, संस्कार और राष्ट्र की सुरक्षा के लिए तैयार करना है। शौर्य यात्रा को विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के पदाधिकारियों ने झंडी दिखाकर रवाना किया। नीरज भारती ने बताया कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के जन्म स्थान पर भव्य राम मंदिर की संकल्पना के पूर्ण होने पर ये यात्रा निकाली जा रही है। प्रांत सत्संग प्रमुख एमएस ठाकुर ने बताया कि शौर्य जागरण यात्रा पूरे देश में निकाली जा रही है। यह यात्रा जिले के सभी प्रखंडों का भ्रमण करते हुए बिलासपुर पहुंचेगी, जहां पर इसका समापन किया जाएगा। यात्रा का बरठीं संगासवीं, भलू मलारी, कुठेड़ा और बल्हसीना में स्वागत किया गया। यात्रा के दौरान विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता भगवान श्री राम के जयकारे लगाते रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कैप्टन सुभाष सहगल ने की, जबकि विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संत मार्गदर्शक मंडल के सदस्य बाबा केवल गिरी ने सभी को आशीर्वचन दिया। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष कैप्टन विजय पाल शर्मा, प्रखंड अध्यक्ष जगजीत सिंह चंदेल, बजरंग दल के अध्यक्ष अजमेर चंदेल, सत्संग विभाग के प्रखंड अध्यक्ष श्रवण सिंह, रोशन लाल, कुलवंत डटवलिया, नाहर सिंह, जोगेंद्र चौधरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed