फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Shardiya Navratri fair from tomorrow, Maa Nayanadevi temple decorated like a bride

Bilaspur News: शारदीय नवरात्र मेले कल से, दुल्हन की तरह सजा मां नयनादेवी मंदिर

Tue, 01 Oct 2024 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
Shardiya Navratri fair from tomorrow, Maa Nayanadevi temple decorated like a bride
- रात 12:00 से 2:00 बजे, दोपहर 12:00 से 12:00 बजे तक बंद रहेंगे कपाट
विज्ञापन

- सुरक्षा में तैनात रहेंगे पुलिस और होमगार्ड के 600 जवान

संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयनादेवी जी(बिलासपुर)। शक्ति पीठ श्री नयनादेवी जी में वीरवार से शारदीय नवरात्र मेले शुरू हो रहे हैं। मां के दरबार को दुल्हन की तरह सजाया गया है। पंजाब के कारीगर मंदिर को भव्य रूप से सजाने में लगे हुए हैं।

शारदीय नवरात्र के दौरान रात 12:00 बजे से 2:00 बजे और दोपहर 12:00 बजे से 12:30 बजे तक मंदिर के कपाट बंद रहेंगे। मंदिर और श्रद्धालुओं के लिए पुलिस और होमगार्ड के 600 जवान तैनात रहेंगे। नवरात्र मेले के दौरान पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, बिहार और अन्य प्रदेशों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शनों के लिए पहुंचेंगे। टोबा से श्री नयनादेवी जी नगर तक 9 सेक्टर बनाए गए हैं। सामाजिक संस्थाओं की ओर माता जी के दरबार में सदाव्रत लंगर का आयोजन किया जाएगा। इसमें व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं को भी भोजन उपलब्ध होगा। नवरात्र के दौरान मंदिर के कपाट रात 12 बजे से 2 बजे तक बंद रहेंगे। इस दौरान चार पहर की आरती होगी। दोपहर 12:00 बजे से 12:30 तक भी मंदिर के कपाट बंद रहेंगे। इस दौरान मध्यान्ह आरती होगी। प्राचीन गुफा में श्रद्धालुओं का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। श्रद्धालु सिर्फ गुफा के बाहर से दर्शन कर पाएंगे। मंदिर के अंदर कडाह प्रसाद और नारियल चढ़ाने पर भी प्रतिबंध रहेगा। श्रद्धालुओं से भरे मालवाहक वाहनों को पंजाब सीमा पर गरामोड़ा और कोलां वाला टोबा में रोका जाएगा। इससे आगे श्रद्धालुओं को बस, कार, दोपहिया वाहन से श्री नयनादेवी तक पहुंचना होगा। घंवाडल में बड़े वाहनों को रोक लिया जाएगा। इससे आगे श्रद्धालुओं को पैदल जाना होगा। गुफा तक सिर्फ छोटी गाड़ियां ही आ जा सकेंगी। गुफा के पास पार्किंग में जगह न होने पर छोटे वाहनों को पुराने बस अड्डा में ही रोक लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed