फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Shanvi and Pankaj topped the district in traditional yoga competition

Bilaspur News: पारंपरिक योग स्पर्धा में शानवी, पंकज रहे जिला भर में अव्वल

Sun, 29 Jun 2025 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Shanvi and Pankaj topped the district in traditional yoga competition
शिवा गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल झंडूता में हुई जिला स्तरीय योगासन स्पर्धा
विज्ञापन

पारंपरिक योग, आर्टिस्टिक सिंगल, आर्टिस्टिक पेयर, रिदमिक पेयर में लिया भाग

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला योगासन खेल संघ बिलासपुर की तरफ से जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन शिवा गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल झंडूता में किया गया।
प्रतियोगिता में लगभग 100 बच्चों ने भाग लिया, जिसमें सभी आयु वर्ग के प्रतिभागी शामिल हुए। प्रतियोगिता में पारंपरिक योग, आर्टिस्टिक सिंगल, आर्टिस्टिक पेयर, रिदमिक पेयर और ग्रुप इवेंट हुए। इसमें 10 से 14 साल की आयु वर्ग की छात्राओं की स्पर्धा में सानवी ठाकुर ने सभी इवेंट में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं वरुण चंदेल ने भी 14 से 18 आयु वर्ग में सभी इवेंट में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। लड़कियों के 10 से 14 साल के आयु वर्ग की पारंपरिक योग स्पर्धा में शानवी ठाकुर पहले, कृतिका वर्मा दूसरे और साक्षी राणा तीसरे स्थान पर रही। इसी वर्ग की आर्टिस्टिक सिंगल स्पर्धा में शानवी पहले, कृतिका दूसरे और अंजलि तीसरे स्थान पर रही। आर्टिस्टिक पेयर और रिदमिक पेयर स्पर्धा में शानवी, अंजलि की टीम पहले व अंजलि, शिया शर्मा की टीम दूसरे स्थान पर रही। लड़कियों के 14 साल से अधिक के आयु वर्ग की पारंपरिक योग स्पर्धा में नैंसी राणा पहले, प्रांजलि दूसरे और कृष्पी जसवाल तीसरे स्थान पर रही। आर्टिस्टिक सिंगल स्पर्धा में निम्मी जोशी पहले स्थान पर रही। आर्टिस्टिक पेयर स्पर्धा में श्रेया, हर्षिता पहले और निम्मी, नैंसी की टीम दूसरे स्थान पर रही। आर्टिस्टिक ग्रुप स्पर्धा में नैंसी, हर्षिता, कृतिका, श्रेया, निम्मी की टीम पहले स्थान पर रही। रिदमिक पेयर स्पर्धा में हर्षिता और श्रेया की प्रथम रही। लड़कियों की 18 साल से 28 साल तक की पारंपरिक योग स्पर्धा में वैशाली पहले स्थान पर रही। आर्टिस्टिक सिंगल स्पर्धा में वैशाली पहले और श्वेता दूसरे स्थान पर रही। 35 से 45 साल तक की पारंपरिक योग और आर्टिस्टिक स्पर्धा में रीना बन्याल पहले स्थान पर रही।

लडक़ों के 10 से 14 साल के आयु वर्ग की पांरपरिक योग स्पर्धा में पंकज पहले, नमीष शर्मा दूसरे और अक्षय कुमार तीसरे स्थान पर रहे। इसी वर्ग की आर्टिस्टिक पेयर स्पर्धा में अक्षय और अमन पहले स्थान पर रहे। रिदमिक पेयर स्पर्धा में बॉबी ठाकुर और मनीष शर्मा की टीम पहले स्थान पर रही। लडक़ों की 14 साल से अधिक आयु वर्ग की पांरपरिक योग स्पर्धा में वरुण पहले, अक्षय दूसरे और मनीष तीसरे स्थान पर रहे। आर्टिस्टिक सिंगल स्पर्धा में वरुण पहले और मनीष दूसरे स्थान पर रहे। लडक़ों की 18 साल से 28 साल तक की पांरपरिक और आर्टिस्टिक योग स्पर्धा में विवेक कपिल पहले स्थान पर रहे। 28 से 35 साल तक की पारंपरिक योग स्पर्धा में विशाल सोनी पहले स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में शिवा गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल झंडूता के एमडी पंकज चंदेल ने बतौर मुख्यातिथि और अमित चंदेल ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए जिला योगासन खेल संघ बिलासपुर की तरफ से सुनील चंदेल, सुकुमार सिंह, किरण देवी, विपिन धीमन, विनोद ठाकुर, अजय धीमान, रमेश ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed