Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Shaheed Ashwani Kumar approach road remains incomplete even after eight years

Bilaspur News: शहीद अश्वनी कुमार संपर्क सड़क आठ साल बाद भी अधूरी

Tue, 10 Nov 2026 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Shaheed Ashwani Kumar approach road remains incomplete even after eight years
झंडूता मुख्यालय की बस स्टैंड से एसडीएम मुख्यालय आनंदघाट खस्ताहाल सड़क। संवाद
बस स्टैंड से एसडीएम कार्यालय आनंदघाट तक दो किलोमीटर मार्ग की हालत खस्ता, कई जगह टारिंग और इंटरलॉकिंग का काम अधूरा
विज्ञापन

हल्की बारिश में सड़क पर फैल जाता है कीचड़, दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को सबसे ज्यादा परेशानी
कोर्ट रोड, बीडीओ कार्यालय, सीएचसी, तहसील कल्याण कार्यालय और पुलिस थाने को भी जोड़ती है सड़क
एंबुलेंस को भी करना पड़ता है जाम का सामना, लोगों ने विभाग और प्रशासन से लगाई गुहार

संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। बस स्टैंड झंडूता से एसडीएम कार्यालय आनंदघाट तक जाने वाली शहीद अश्वनी कुमार संपर्क सड़क की बदहाली से लोगों में लोक निर्माण विभाग के प्रति रोष है। कोर्ट रोड, विकास खंड कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, तहसील कल्याण कार्यालय और पुलिस थाना को जोड़ने वाली करीब दो किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण सात-आठ साल बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। कई स्थानों पर टारिंग और इंटरलॉकिंग टाइलें बिछाने का काम अधूरा है। कई जगह नालियों का निर्माण भी लंबित है।
लोगों का कहना है कि सड़क पर लाखों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद उन्हें आवाजाही की बेहतर सुविधा नहीं मिल रही है। हैरानी की बात है कि प्रशासनिक अधिकारी भी रोजाना इसी सड़क से कार्यालयों तक पहुंचते हैं। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। विधायक जीत राम कटवाल ने पहले कार्यकाल में बस स्टैंड से एसडीएम कार्यालय आनंदघाट तक सड़क को सर्कुलर रोड के रूप में विकसित करने का काम शुरू करवाया था। लंबा समय बीतने के बाद भी सड़क के दो-तीन हिस्सों की हालत नहीं सुधर पाई है।
विज्ञापन

हल्की बारिश होते ही सड़क पर कीचड़ फैल जाता है। इससे दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने और दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना रहता है। पैदल चलने वालों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है। वाहनों के गुजरने से उछलने वाला कीचड़ राहगीरों के कपड़े खराब कर देता है। सड़क की खराब हालत के कारण वाहन चालकों को एक-दूसरे को पास देने में भी दिक्कत होती है। इस मार्ग पर रोजाना वाहनों की आवाजाही बढ़ रही है। कई बार मरीजों को लेकर जाने वाली एंबुलेंस को भी जाम जैसी स्थिति का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्याम सिंह परमार, सत्यपाल वर्मा, रतन सिंह ठाकुर, दिनेश कपिल, नीतीश, राकेश कुमार, अरविंद, सतपाल सिंह और रमेश ठाकुर ने लोक निर्माण विभाग और प्रशासन से सड़क का शेष निर्माण कार्य जल्द पूरा करवाने की मांग की है।

बस स्टैंड से एसडीएम कार्यालय आनंदघाट तक सड़क का काम बजट उपलब्ध न होने के कारण रुका हुआ है। शेष कार्य पूरा करवाने के लिए उपायुक्त से करीब दस लाख रुपये की मांग की गई है। विभाग अन्य स्रोतों से भी बजट जुटाने का प्रयास कर रहा है। करीब तीन माह के भीतर सड़क का शेष निर्माण कार्य पूरा करवा दिया जाएगा।
- ज्ञान चंद शर्मा, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी झंडूता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed