{"_id":"6a3e70512f434e41b1047a4f","slug":"sewerage-system-causing-trouble-instead-of-providing-convenience-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-162538-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सुविधा के बजाय परेशानी खड़ी कर रही सीवरेज व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सुविधा के बजाय परेशानी खड़ी कर रही सीवरेज व्यवस्था
Fri, 26 Jun 2026 11:56 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Fri, 26 Jun 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
घुमारवीं के गांधी चौक पर ओवरफ्लो हुआ सीवरेज चैंबर। संवाद
घुमारवीं के गांधी चौक पर चैंबर हो रहे ओवरफ्लो
स्थानीय लोगों ने उठाई समाधान की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं में लोगों की सुविधा के लिए बनाई गई सीवरेज व्यवस्था अब लोगों के लिए परेशानी बनती जा रही है। शहर के कई हिस्सों में आए दिन सीवरेज चैंबर ओवरफ्लो हो रहे हैं, लेकिन संबंधित विभाग की उदासीनता के चलते समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं।
ताजा मामला गांधी चौक के समीप का है, जहां एक सीवरेज चैंबर पिछले कई महीनों से लगातार उफन रहा है। स्थानीय दुकानदारों का आरोप है कि कई बार शिकायतें करने के बावजूद जल शक्ति विभाग और संबंधित ठेकेदार ने समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में कोई गंभीर कदम नहीं उठाया। दुकानदारों का कहना है कि जिस स्थान पर यह चैंबर ओवरफ्लो हो रहा है, उसके आसपास कई खाद्य पदार्थों की दुकानें हैं। चैंबर से निकलने वाली गंदगी और असहनीय दुर्गंध के कारण ग्राहकों ने दुकानों का रुख करना तक कम कर दिया है। हालात ऐसे हैं कि दुकान के बाहर खाद्य सामग्री रखनी भी मुश्किल हो गई है। बदबू के कारण ग्राहक दुकानों में प्रवेश करने से कतराने लगे हैं, जिससे व्यापार पर सीधा असर पड़ रहा है और दुकानदारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
व्यापारियों का कहना है कि बार-बार अधिकारियों के दरवाजे खटखटाने के बाद भी सिर्फ आश्वासन मिले, लेकिन धरातल पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि विभाग और ठेकेदार एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालकर अपने कर्तव्य से पल्ला झाड़ रहे हैं, जबकि परेशानी का खामियाजा आम जनता और व्यापारी भुगत रहे हैं।दुकानदारों ने यहां तक कहा कि यदि चैंबर की मरम्मत पर कुछ खर्च आता है तो वे स्वयं सहयोग करने को तैयार हैं, लेकिन इस बदहाल व्यवस्था से छुटकारा चाहते हैं। इसके बावजूद संबंधित विभाग की चुप्पी लोगों के आक्रोश को और बढ़ा रही है।
विज्ञापन
स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि लगातार फैल रही गंदगी और दुर्गंध केवल असुविधा का विषय नहीं, बल्कि गंभीर स्वास्थ्य खतरा भी बन चुकी है। यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो बरसात के दिनों में हालात और भी भयावह हो सकते हैं तथा संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। क्षेत्र के दुकानदारों और लोगों ने जल शक्ति विभाग के उच्चाधिकारियों से बिना किसी और देरी के इस सीवरेज चैंबर की मरम्मत करवाने और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि अब भी विभाग नहीं जागा तो लोगों का सब्र टूट सकता है और उन्हें कोई दूसरा रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है।
उधर, जल शक्ति विभाग घुमारवीं के सहायक अभियंता पवन कुमार ने बताया कि मामला ध्यान में आया है कर्मचारियों को भेज कर जल्द ही व्यवस्था को ठीक करवाया जाएगा। वैसे जहां पर यह चैंबर है उसके आगे के चेंबर का पता नहीं लग पा रहा है। जिस वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन जल्दी ही कोई समाधान निकाला जाएगा।