फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Sewerage overflow disrupts life in New Indira Market

Bilaspur News: न्यू इंदिरा मार्केट में सीवरेज ओवरफ्लो से जनजीवन बेहाल

Tue, 06 Jan 2026 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Sewerage overflow disrupts life in New Indira Market
आयुष
ग्राउंड रिपोर्ट
विज्ञापन

25 साल पुरानी सीवरेज लाइन की सड़क पर बह रही गंदगी
खाने-पीने की दुकानों के बीच बहता सीवरेज, बीमारियों का बढ़ा खतरा
संजीव शामा
घुमारवीं (बिलासपुर)। बस स्टैंड से सटी न्यू इंदिरा मार्केट में प्रशासनिक बेरुखी के चलते सीवरेज व्यवस्था पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। यहां एक सीवरेज चैंबर पिछले कई दिनों से उफन रहा है, जिससे निकलने वाला मल-मूत्र और दूषित पानी सड़कों पर बह रहा है।
हालात ऐसे हैं कि लोग नाक पर रुमाल रखकर इस इलाके से गुजरने को मजबूर हैं। हैरानी की बात यह है कि जिम्मेदार अधिकारियों को इस गंभीर स्थिति का पता तक नहीं। महज यह कह देना कि कोई शिकायत नहीं मिली, प्रशासनिक संवेदनहीनता को उजागर करता है। सवाल यह भी उठता है कि क्या विभाग के कर्मचारी कभी क्षेत्र का निरीक्षण नहीं करते।
विज्ञापन

यह सीवरेज लाइन करीब 25 साल पुरानी है। तब से अब तक शहर की आबादी और दुकानों की संख्या कई गुना बढ़ चुकी है। इसके बावजूद सीवरेज सिस्टम की क्षमता को नहीं बढ़ाया गया है। संकरी और पुरानी पाइपलाइन बार-बार बंद हो रही है। इसका दुकानदारों और लोगों को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि जिस जगह सीवरेज लाइन लीक हो रही है, उसके आसपास ढाबे, मिठाई की दुकानें और खाद्य सामग्री के स्टोर हैं। हवा में फैली तीखी दुर्गंध के कारण दुकानों के भीतर बैठना मुश्किल हो गया है। दुकानदारों का कहना है कि गंदगी देखकर ग्राहक बिना रुके लौट जाते हैं, जिससे कारोबार पर सीधा असर पड़ रहा है। उनका कहना है कि यदि समय रहते समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो यह गंदगी किसी बड़ी बीमारी का कारण बन सकती है। नगर परिषद सुधार के दावे तो करता है, लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों की पोल खोल रही है।

सीवरेज की समस्या कई वर्षों से लगातार बनी हुई है। गंदा पानी और बदबू के बीच दुकानदारों को काम करना पड़ रहा है। खाने-पीने की दुकानों के आसपास ऐसे हालात जनस्वास्थ्य के लिए खतरा हैं। जल शक्ति विभाग को स्थायी समाधान करना चाहिए।


जगत पाल शर्मा, दुकानदार

सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या वर्षों से चली आ रही है। आज तक ठोस हल नहीं निकला। दुकानदार बदबूदार पानी में खड़े होकर रोजी-रोटी चला रहे हैं। ग्राहक आने से कतराते हैं। जल शक्ति विभाग को जमीनी स्तर पर कार्रवाई कर इस गंभीर समस्या से लोगों को राहत दिलानी चाहिए।

दिनेश धर्माणी, दुकानदार

हर बार सिर्फ अस्थायी मरम्मत कर दी जाती है। गंदा पानी दुकानों के अंदर तक पहुंच रहा है। इससे स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है। विभाग को मामले की गंभीरता समझते हुए स्थायी व्यवस्था करनी चाहिए।


आयुष

सीवरेज को लेकर हालात बेहद खराब हैं। बदबू और गंदे पानी से व्यापार प्रभावित हो रहा है। लोग यहां आने से बच रहे हैं। जल शक्ति विभाग को जिम्मेदारी निभाते हुए ठोस कदम उठाने चाहिए, ताकि दुकानदारों और आम लोगों को राहत मिल सके।

अजय कौशल, दुकानदार

ऐसी कोई शिकायत नहीं आई जिससे मामला ध्यान में आए। अब सूचना मिली है, तो तुरंत कर्मचारी भेजकर इसे ठीक करवाया जाएगा ताकि लोगों को परेशानी न हो।

मस्तराम चौहान, सहायक अभियंता, जल शक्ति विभाग, घुमारवीं

आयुष

आयुष

आयुष

आयुष

आयुष

आयुष

आयुष

आयुष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed