फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Seven-year-old girl dies after being hit by a car

Bilaspur News: कार की चपेट में आने से सात वर्षीय बच्ची की मौत

Sun, 14 Dec 2025 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 14 Dec 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Seven-year-old girl dies after being hit by a car
फोरलेन पर कोठी के पास हुआ हादसा, मामला दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के तहत कोठी (ऋषिकेश) फोरलेन के समीप रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। कार की चपेट में आने से बच्ची गंभीर रूप से घायल हुई और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। यातायात पुलिस थाना भगेड़ की ओर से मामले की जांच जारी है।

जानकारी के अनुसार रविवार को फोरलेन के पास पैदल जा रही तृषा पुत्री देव राज निवासी गांव सलोन मंडल डाकघर हरलोग, तहसील घुमारवीं एक कार की चपेट में आ गई। अचानक हुई इस टक्कर में बच्ची को गंभीर चोटें आईं। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्ची को उपचार के लिए घुमारवीं अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए उसे आगामी उपचार के लिए एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया। परिजन बच्ची को तुरंत एम्स लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही यातायात पुलिस थाना भगेड़ की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के अनुसार हादसे के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed