{"_id":"57a601404f1c1b8f3a2b9832","slug":"seven-person-sick-due-to-eat-in-mashroom","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगली मशरूम खाने सात लोग पहुंचे अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगली मशरूम खाने सात लोग पहुंचे अस्पताल
ब्यूरो/ अमर उजाला, स्वारघाट(बिलासपुर)।
Updated Sat, 06 Aug 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
ar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड स्वारघाट की ग्राम पंचायत टाली-जकातखाना के गांव टिक्कर में जंगली मशरूम खाने से सात लोग फूड प्वाइजनिंग की चपेट में आ गए हैं। सभी लोगों को पहले उपचार के लिए स्वारघाट स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। मगर यहां प्राथमिक उपचार के बाद ही उनकी हालत में कोई सुधार न होता देख उन्हें जिला अस्पताल बिलासपुर के लिए रेफर कर दिया गया है। सातों लोग एक ही परिवार से संबंधित हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह टिक्कर गांव के नंद लाल के परिवार के सात सदस्यों ने घर के समीप खेतों में उगी जंगली मशरूम (देसी खुंभ) की सब्जी बनाकर खा ली। इसे खाने के बाद सभी को उल्टी और दस्त के साथ चक्कर आना शुरू हो गया।
विज्ञापन
पहले तो परिवार के सदस्यों ने इसे सामान्य तौर पर लिया। मगर दोपहर तक परिवार के सदस्यों की हालत और बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए फौरन प्राथमिक चिकित्सा केंद्र स्वारघाट लाया गया। यहां तैनात डॉक्टर ने उनका प्राथमिक उपचार शुरू किया।
विज्ञापन
मगर मरीजों की हालत में कोई सुधार नहीं आया। इसको देखते हुए सभी को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर रेफर कर दिया गया। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। बिलासपुर के चिकित्सकों के अनुसार सभी सदस्यों के स्वास्थ्य में सुधार है और अब खतरे की कोई बात नहीं है।
जंगली मशरूम की खाई थी सब्जी
बीमार परिवार के सदस्य भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि उसके चाचा नंद लाल के परिवार ने आज सुबह खेतों के आस-पास उगे हुए जंगली मशरूम(खुंभ) की सब्जी बनाकर खाई थी।
जंगली मशरूम की सब्जी खाने के बाद परिवार के सात सदस्य नंद लाल, द्रोपदी देवी, बलबीर, सुंदर सिंह, रेणुका, शबनम और करुणा को उल्टी-दस्त और सिर चकराने की शिकायत हुई। इसके चलते उन्हें अपनी निजी कार और एंबुलेंस 108 की सहायता से पीएचसी स्वारघाट पहुंचाया था। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी प्रदेश में जंगली खुंभ खाने से कई लोग बीमार हो चुके हैं।