फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   set up polyhouse by taking loan

पॉली हाउस लगाने के लिए ऋण के जंजाल में फंसे किसान

Fri, 03 Jun 2022 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
set up polyhouse by taking loan
जुखाला (बिलासपुर)। जिले में वर्ष 2007-08 के दौरान उद्यान विभाग के सौजन्य से फूलों की खेती करने को पॉलीहाउस लगाने के लिए विभिन्न बैंकों से ऋण लेकर किसान अब इसके जंजाल में बुरी तरह फंस गए हैं।
विज्ञापन

इन किसानों की जमीनें बैंक ने अपने नाम करवा ली हैं और ऋण की राशि 10 लाख से बढ़कर 50 लाख तक हो गई है। किसान मदद के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर सहित कई नेताओं से मिल चुके हैं, लेकिन इनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। किसान बाबू राम, मनोहर लाल, राजेंद्र, शिल्लु, सुभाष, नरेंद्र, दुर्गा राम, संजू, लेखराम, बलदेव, श्याम लाल, जीत राम, रतन लाल आदि ने कहा कि जलवायु उपयुक्त नहीं होने के चलते फूलों की खेती नहीं चल पाई और वह बैंक का ऋण नहीं लौटा सके।
विज्ञापन

जिन किसानों ने राष्ट्रीयकृत बैंकों से ऋण लिया था उनके मामले सेटल हो चुके हैं। इन बैंकों ने मूलधन का 10 फीसदी लेकर ऋण मामलों को सेटल कर दिया है, लेकिन कुछ किसानों ने राज्य सहकारी बैंक और कृषि एवं ग्रमीण बैंक से ऋण लिया था। ये लोग अभी तक ऋण के जाल में फंसे हैं। इस मामले का भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के आश्वासन के बाद भी हल नहीं निकल पाया है। उनके 10 लाख रुपये के ऋण 40 से 50 लाख रुपये तक पहुंच गए हैं। उन्होंने मांग की कि उनके ऋणों की भी सेटलमेंट की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed