फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Senior citizens will support the police in the anti-drug campaign.

Bilaspur News: नशा उन्मूलन अभियान में पुलिस का साथ देंगे वरिष्ठ नागरिक

Mon, 13 Jul 2026 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Senior citizens will support the police in the anti-drug campaign.
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर को सम्मानित करते वरिष्ठ नागरिक सभा बिलासपुर के सदस्य। स्रोत: सभा
एसपी अभिषेक धीमान से मुलाकात कर कानून-व्यवस्था की सराहना की
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। वरिष्ठ नागरिक सभा बिलासपुर के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को सभा के महासचिव मस्तराम वर्मा के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सभा के पदाधिकारियों ने जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के प्रयासों की सराहना करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

बैठक के दौरान वरिष्ठ नागरिकों ने समाज में बढ़ते नशे के प्रचलन पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए समाज और पुलिस को मिलकर जागरूकता अभियान चलाने होंगे। सभा ने इस दिशा में पुलिस प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने की इच्छा जताई। प्रतिनिधिमंडल ने शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने, सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने तथा अपराधों की रोकथाम के लिए आम लोगों की भागीदारी बढ़ाने पर भी चर्चा की। सभा के सदस्यों ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक अपने अनुभवों के माध्यम से समाज में सकारात्मक वातावरण बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं और प्रशासन को हर स्तर पर सहयोग देने के लिए तैयार हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने वरिष्ठ नागरिक सभा के सदस्यों का स्वागत करते हुए उनके सुझावों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पुलिस और समाज के बीच बेहतर समन्वय से ही अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। सभा के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक को आश्वस्त किया कि भविष्य में भी सामाजिक सरोकारों, नशा उन्मूलन, शांति व्यवस्था तथा जनजागरूकता से जुड़े अभियानों में वरिष्ठ नागरिक सभा सक्रिय सहयोग देती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed