{"_id":"68dfc0d196eaf90c000d5569","slug":"senior-citizens-assembly-bilaspurs-general-secretary-mastram-verma-was-honored-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-145714-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: वरिष्ठ नागरिक सभा बिलासपुर के महामंत्री मस्तराम वर्मा हुए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: वरिष्ठ नागरिक सभा बिलासपुर के महामंत्री मस्तराम वर्मा हुए सम्मानित
Fri, 03 Oct 2025 11:54 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Fri, 03 Oct 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
वरिष्ठ नागरिक सभा बिलासपुर के महामंत्री मस्तराम वर्मा को अंतरराष्ट्रीय वृद्ध जन सम्मान समारोह
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अंतरराष्ट्रीय दिवस पर राज्य स्तरीय वरिष्ठ नागरिक समारोह शिमला में वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान प्रदान करने के लिए समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश भर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चयनित वरिष्ठ नागरिक को को शॉल टोपी, मोमेंटो और उपहार देकर सम्मानित किया।
समारोह में बिलासपुर वरिष्ठ नागरिक सभा के महामंत्री मस्तराम वर्मा को वरिष्ठ नागरिक जन कल्याणकारी योजना में योगदान के लिए मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। मस्तराम वर्मा पूर्व में अध्यापक नेता रहे। अध्यापक हित में हिमाचल प्रदेश राज्य की अध्यापक संघ में अग्रिम भूमिका में रहे। सेवानिवृत्त के बाद वरिष्ठ नागरिक सभा से जुड़ गए। वरिष्ठ नागरिक सभा के लिए अपने सहयोगियों से मिलकर एक सभागार का निर्माण करवाया और प्रदेश में वर्ष 2023-24 में 2.50 हजार और 24-25 में 1 लाख 34500 रुपये मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में लगभग अनुमानित चार लाख का योगदान अपने साथियों से मिलकर करवाया। इसके अलावा मस्तराम वर्मा जिला में नशा निवारण समिति 20 सूत्रीय समीक्षा, मंदिर ट्रस्ट लक्ष्मीनारायण में ट्रस्ट के रूप में सहयोग दे रहे हैं। उन्होंने सेवाकाल के दौरान साक्षरता अभियान एवं ज्ञान विज्ञान समिति की ओर से चलाए गए कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। इस समारोह में वृद्ध आश्रम घागस को भी सम्मानित किया गया। मस्तराम वर्मा ने इस सम्मान के लिए जिला उपायुक्त राहुल कुमार और जिला कल्याण अधिकारी रमेश बंसल का आभार जताया।