{"_id":"67caf45ca22d9e9ab5007536","slug":"senior-bjp-leaders-arrived-at-shivams-wedding-ceremony-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-133253-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: शिवम के शादी समारोह में पहुंचे भाजपा के दिग्गज नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: शिवम के शादी समारोह में पहुंचे भाजपा के दिग्गज नेता
Fri, 07 Mar 2025 11:55 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Fri, 07 Mar 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर में भाजपा नेता स्वदेश ठाकुर के बेटे की शादी में पहुंचे भाजपा के दिग्गज नेता । संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-वीवीआईपी मूवमेंट के चलते सुर्खियों में रही शादी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। प्रदेश भाजपा के सह मीडिया प्रभारी स्वदेश ठाकुर के बेटे शिवम ठाकुर के शादी समारोह में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सहित बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। सभी ने उनके बेटे शिवम और पुत्रवधू नमिषा को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं।
जगत प्रकाश नड्डा के साथ उनकी पत्नी डॉ. मल्लिका नड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल, विधायक त्रिलोक जमवाल, जीतराम कटवाल रणधीर शर्मा, राकेश जमवाल, प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन, राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार, जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णलाल चंदेल सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे। साथ ही उच्च न्यायालय के न्यायाधीश विवेक ठाकुर विशेष रूप से पहुंचे। सभी ने नवदंपती को आशीर्वाद दिया। वीआईपी मूवमेंट के चलते यह शादी समारोह न केवल बेहद खास रहा, बल्कि सुर्खियों में भी रहा। हालांकि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा व्यस्तताओं के चलते बुधवार को रिसेप्शन में उपस्थिति दर्ज नहीं करवा पाए थे, वीरवार को उन्होंने अपनी धर्मपत्नी डॉ. मल्लिका नड्डा के साथ उनके घर पहुंचकर वर-वधु को आशीर्वाद दिया। जगत प्रकाश नड्डा समेत सभी नेताओं ने बिलासपुरी धाम का लुत्फ भी उठाया। इस मौके पर स्वदेश ठाकुर के पिता कृ ष्ण सिंह ठाकुर, माता प्रेमलता ठाकुर, धर्मपत्नी नीलम ठाकुर, चमन ठाकुर, सुरेश ठाकुर, रीता और निखिलेश ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।