फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Selfie point near Luhnu ground attracts people after Nalvadi fair in Bilaspur

लुहणू मैदान में सेल्फी प्वाइंट बना आकर्षण

Sat, 26 Mar 2022 12:09 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Selfie point near Luhnu ground attracts people after Nalvadi fair in Bilaspur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले के समापन के बाद भी लुहणू मैदान में रौनक बरकरार है। कड़ी धूप में भी लोग मेले का आनंद लेने के लिए पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को भी जिला के दूर दराज क्षेत्रों से लोग मेले में पहुंचे। जिसके कारण मेले में लोगों की काफी भीड़ देखी गई।
महिलाएं दुकानदारों से मोल-भाव करती नजर आईं। वहीं आई लव बिलासपुर सेल्फी प्वांइट भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। इस बार की नलवाड़ी व्यापारियों के लिए भी काफी अच्छी रही। व्यापारियों का कहना है कि इस मेले में लोगों की काफी भीड़ होने से उन्हें लाभ मिला है।
विज्ञापन

बता दें कि राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला अब खत्म हो चुका है। लेकिन उसके बाद भी मेले में लोगों की भीड़ इतनी ज्यादा है कि मेला खत्म होने का एहसास ही नहीं हो रहा है। कपड़े की दुकानों से लेकर, मेले में लगे बड़े-बड़े झूले युवाओं को आकर्षित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण झूलों पर छोटे बच्चों व युवाओं की काफी भीड़ देखी गई। वहीं बर्तनों की दुकानों में भी महिलाएं अपनी रसोई के लिए बर्तनों की खरीदारी करती हुई नजर्र आइं। मेले में लगा बड़ा डूम लोगों को गर्मी में राहत पहुंचा रहा है। गर्मी ज्यादा होने के बाद लोग डूम में घूमते हुए नजर आए।

पिछले साल आयोजित मेले में लोगों की कम भीड़ थी। लेकिन इस मेले में दुकानदार काफी लाभ कमा रहे हैं। दुकानदारों में रमेश ने बताया कि पिछले मेले के मुकाबले इस मेले में उन्होंने अच्छी कमाई कर ली है। 26 मार्च तक वह अपनी दुकान लगाए रखेंगे। वहीं उसके बाद जोगिंद्रनगर मेले के लिए जाएंगे। मेले में पर्यटन विभाग द्वारा लुहणू मैदान में लगाया गया आई लव बिलासपुर सेल्फी प्वांइट लोगों को काफी आकर्षित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed