{"_id":"659809c8d1edaeaaab0eeec8","slug":"self-help-groups-are-getting-grants-from-the-government-for-employment-vipin-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-11237-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वयं सहायता समूहों को रोजगार के लिए सरकार से मिल रहा अनुदान : विपिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वयं सहायता समूहों को रोजगार के लिए सरकार से मिल रहा अनुदान : विपिन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- गतवाड़ में जागरूकता शिविर आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। महिला सशक्तिकरण और महिलाओं की आजीविका को मजबूत बनाने के लिए गतवाड़ और डंगार पंचायत के स्वयं सहायता समूहों का जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इसमें खंड विकास अधिकारी विपिन सिंह ठाकुर उपस्थित रहे।
जागरूकता शिविर का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों को रोजगार देकर मजबूत करना रहा। खंड विकास अधिकारी विपिन सिंह ठाकुर ने बताया कि आज बहुत से ऐसे साधन हैं, जिनसे महिलाएं छोटे स्तर पर समूहों में कार्य कर अपनी आजीविका कमा सकें। महिलाएं पत्तल निर्माण, मशरूम उत्पादन, अचार निर्माण कर, बड़ियां, सीरा, मोमबत्ती निर्माण, मसाले तैयार करने की मशीन लगाकर रोजगार शुरू कर सकती हैं। सरकार भी इसमें अनुदान दे रही है और कम ब्याज पर राशि भी बैंक से उपलब्ध हो रही है। इस अवसर पर 50 स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने भाग लिया। इस शिविर में एलएससीओ पूनम शर्मा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक देशराज, वाटर शेड इंजीनियर संदीप, पंचायत प्रधान नवल बजाज, उप प्रधान अजय शर्मा, पंचायत सचिव गतवाड़ बनिता, पंचायत सचिव डंगार अंबिका मौजूद रहे।