फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   See the security arrangements of EVM, VVPAT machines

मुख्य निवाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने किया जिले में बने स्ट्रांग रूमों का किया निरीक्षण

Mon, 21 Nov 2022 09:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
See the security arrangements of EVM, VVPAT machines
बिलासपुर कॉलेज में मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करते हुए। संवाद - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। हिमाचल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने बिलासपुर विधानसभा क्षेत्रों के लिए स्थापित स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त बिलासपुर पंकज राय और पुलिस अधीक्षक बिलासपुर दिवाकर शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी पंकज राय ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा अपने प्रवास के दौरान दोपहर 1:00 बजे झंडूता कॉलेज में बनी स्ट्रांग रूम और बाद दोपहर करीब 3:00 बजे घुमारवीं डिग्री कॉलेज, शाम 4:30 बजे बिलासपुर सदर विधानसभा के अंतर्गत डिग्री कॉलेज बिलासपुर में श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र, सदर विधानसभा क्षेत्र के बने स्ट्रांग रूम में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के रख-रखाव व सुरक्षा के लिए किए गए इंतजाम का जायजा लिया।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभा चुनाव-2022 के लिए 12 नवंबर को हुए मतदान की ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को 8 दिसंबर को होने वाली मतगणना के लिए जिला में 3 जगह पर स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। जहां पर इन ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को कड़ी सुरक्षा में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उप मंडलाधिकारी झंडुता कुलदीप पटियाल, उपमंडलाधिकारी घुमारवीं राजीव ठाकुर, मंडलाधिकारी बिलासपुर सदर रामेश्वर दास, उप मंडलाधिकारी श्री नयना देवी राजकुमार राजकुमार, डीएसपी बिलासपुर सदर राजकुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed