फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Security exposed in summer festival, two youths suddenly reached the stage to take selfie

Bilaspur News: ग्रीष्मोत्सव में सुरक्षा की खुली पोल, अचानक सेल्फी लेने मंच पर पहुंचे दो युवक

Mon, 08 Apr 2024 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Security exposed in summer festival, two youths suddenly reached the stage to take selfie
सेल्फी लेने के बाद युवक मौके से हुए गायब
विज्ञापन

प्रस्तुति दे रहे स्टार कलाकार भी हुए हैरान
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं में चल रहे राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव में रविवार को हुई दूसरी सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों के लिए किए सुरक्षा प्रबंधों की पोल खुल गई। कार्यक्रम के बीच में दो युवक अचानक मंच पर पहुंच गए ।
गनीमत यह रही युवकों की तरफ से कोई ऐसी हरकत नहीं की गई, जिससे उस समय प्रस्तुति दे रहे संध्या के स्टार कलाकार को कोई नुकसान पहुंचता। इस तरह से मंच पर पहुंच जाने से कलाकार एकदम से घबरा कर पीछे हट गया। इससे पहले कि किसी को कुछ समझ आता दोनों युवक मंच से उतरकर गायब हो गए। सांस्कृतिक संध्या स्टार कलाकार इंडियन आइडल फेम अनुज शर्मा मंच पर अपनी प्रस्तुति दे रहे थे कि अचानक दर्शकों दीर्घा से दो युवक उठकर एकाएक मंच पर चढ़ गए। उन्हें एकदम मंच पर आता देख अनुज शर्मा कुछ देर के लिए हैरान रह गए। उन्होंने युवकों से पीछे हटने की कोशिश की। मंच पर पहुंचे दोनों युवको ने गाना गा रहे अनुज शर्मा के साथ फोटो और सेल्फी लेना शुरू कर दी। इससे पहले कि पुलिस कुछ कर पाती दोनों युवक मंच से उतरकर अचानक निकल गए। सारे घटनाक्रम से पंडाल में मौजूद दर्शक भी हैरान रह गए। हर आदमी के मन में एक ही सवाल उठ रहा था कि यह तो अच्छा हुआ कि युवकों ने ऐसी कोई हरकत नहीं कि जिस से कलाकार को कोई नुकसान पहुंचता अन्यथा कोई बड़ी घटना भी घट सकती थी।
विज्ञापन


कोट्
पुलिस की ओर से सभी की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। फिर चाहे वह कलाकार हो या कार्यक्रम देखने आया कोई दर्शक। पुलिस सभी की सुरक्षा के लिए तत्पर है। कल हुई घटना में शामिल लड़कों से पूछताछ की गई है। दोनों सेल्फी लेने के लिए मंच पर चले गए थे। लड़कों ने इस पर माफी मांगी है। आगे से ग्रीष्मोत्सव में सुरक्षा कड़ी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- चंद्रपाल सिंह, डीएसपी घुमारवीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed