Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   second minor girl body recovered seer khad ghumarwin

हिमाचल: बिलासपुर की सीर खड्ड में लापता दूसरी नाबालिग का शव भी बरामद, दोनों छात्राओं की मौत से क्षेत्र में शोक

Mon, 16 Nov 2026 11:37 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 16 Nov 2026 11:37 AM IST
सार

बिलासपुर के घुमारवीं में सीर खड्ड पुल से छलांग लगाने वाली दूसरी नाबालिग छात्रा का शव भी सोमवार सुबह बरामद कर लिया गया। रविवार शाम हुई घटना के बाद एक छात्रा का शव उसी दिन मिल गया था, जबकि दूसरी की तलाश जारी थी। दोनों छात्राएं दसवीं कक्षा में पढ़ती थीं और बरमाणा क्षेत्र की रहने वाली थीं।

विज्ञापन
second minor girl body recovered seer khad ghumarwin
सीर खड्ड में दूसरी छात्रा का शव भी मिला - फोटो : एआई।

विस्तार

बिलासपुर जिले के घुमारवीं में सीर खड्ड पुल से छलांग लगाने वाली दूसरी नाबालिग छात्रा का शव भी सोमवार सुबह बरामद कर लिया गया। इसके साथ ही हादसे में जान गंवाने वाली दोनों छात्राओं के शव मिल गए हैं। दोनों बरमाणा क्षेत्र की रहने वाली थीं और दसवीं कक्षा में पढ़ती थीं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार शाम दोनों नाबालिगों ने घुमारवीं स्थित सीर खड्ड पुल से छलांग लगा दी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने खड्ड में तलाश अभियान शुरू कर दिया था। काफी मशक्कत के बाद रविवार को एक छात्रा का शव बरामद कर लिया गया, जबकि दूसरी छात्रा का कोई सुराग नहीं मिल पाया था।
विज्ञापन


अंधेरा और ठंडा पानी बना तलाश में चुनौती
खड्ड में अंधेरा होने और पानी अत्यधिक ठंडा होने के कारण तलाश अभियान में मुश्किलें आईं। इसके बावजूद स्थानीय लोग देर रात तक दूसरी छात्रा की तलाश में जुटे रहे। सोमवार सुबह दोबारा अभियान शुरू किया गया। इस दौरान लापता दूसरी नाबालिग का शव भी बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों परिवारों में पसरा मातम
जानकारी के अनुसार दूसरी छात्रा प्रवासी परिवार से संबंध रखती थी। दोनों छात्राओं के शव बरामद होने के बाद परिजनों में शोक की लहर है। घटना से क्षेत्र में भी दुख का माहौल है।

Trending Videos

सीर खड्ड हादसे के पीड़ित परिवारों से मिले मंत्री राजेश धर्माणी
सीर खड्ड पुल से छलांग लगाने वाली दो नाबालिग लड़कियों की दुखद घटना के बाद तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी सोमवार को घुमारवीं अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका दुख साझा किया और परिजनों को ढांढस बंधाया। इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मंत्री ने बच्चों की मानसिक स्थिति और उनकी भावनाओं को समझने की जरूरत पर विशेष जोर दिया।



मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि बच्चों के मन में क्या चल रहा है, वे किन परेशानियों से गुजर रहे हैं और किन भावनात्मक परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं, इसे समझना बेहद जरूरी है। कई बार बच्चे अपनी समस्याएं खुलकर अभिभावकों या शिक्षकों के सामने नहीं रख पाते। ऐसे में परिवार और स्कूल की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है।

बच्चों के साथ मित्रवत व्यवहार करें अभिभावक
मंत्री ने माता-पिता से अपील की कि वे बच्चों के साथ नियमित रूप से बातचीत करें और उनके साथ मित्रवत व्यवहार रखें। अभिभावक केवल बच्चों की पढ़ाई और भविष्य पर ही ध्यान न दें, बल्कि उनकी भावनाओं, चिंताओं और परेशानियों को भी समझने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि बच्चों को ऐसा माहौल मिलना चाहिए, जहां वे बिना किसी डर या झिझक के अपनी बात परिवार के साथ साझा कर सकें। समय रहते उनकी समस्याओं को समझना और उचित मार्गदर्शन देना जरूरी है।

शिक्षकों से भी विद्यार्थियों के व्यवहार पर नजर रखने की अपील
मंत्री ने शिक्षकों से भी विद्यार्थियों के व्यवहार में होने वाले बदलावों पर ध्यान देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यदि किसी बच्चे के व्यवहार में अचानक असामान्य बदलाव दिखाई देता है तो उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसे विद्यार्थियों से बातचीत कर उनकी परेशानी समझने का प्रयास किया जाना चाहिए। जरूरत पड़ने पर काउंसलिंग की व्यवस्था भी की जानी चाहिए, ताकि बच्चों को समय पर भावनात्मक सहयोग और सही मार्गदर्शन मिल सके।

समय रहते समझें बच्चों की परेशानियां
राजेश धर्माणी ने कहा कि बच्चों की छोटी-बड़ी परेशानियों को गंभीरता से लेना जरूरी है। परिवार और शिक्षकों के बीच बेहतर संवाद तथा बच्चों के प्रति संवेदनशील व्यवहार से उन्हें अपनी समस्याएं साझा करने का भरोसा मिल सकता है। उन्होंने कहा कि बच्चों को अकेला महसूस नहीं होने देना चाहिए और उनकी भावनाओं को समझते हुए उन्हें उचित सहयोग देना चाहिए। समय रहते परेशानी की पहचान कर सही मार्गदर्शन उपलब्ध करवाना बेहद महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed