फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   second accused arrested in deepu murder case

दीपू हत्याकांड का दूसरा आरोपी भी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
second accused arrested in deepu murder case
बिलासपुर (रामपुर)। कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान हिस्ट्रीशीटर संदीप सिंह उर्फ दीपू के एक और हत्यारोपी को डंडिया के जंगल से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पुलिस पर फायरिंग करते हुए भाग रहा था। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, छह कारतूस और एक बाइक बरामद करने का पुलिस ने दावा किया है।
विज्ञापन

17 अप्रैल को नगर के मोहल्ला सिंह कॉलोनी निवासी दिवंगत बलदेव सिंह की पत्नी चरनजीत कौर ने कोतवाली में रिपोर्ट लिखाई थी कि वह अपने छोटे पुत्र संदीप सिंह उर्फ दीपू के साथ बाइक से रुद्रपुर जा रही थी। दोपहर करीब 11 बजे कौशलगंज रेलवे क्रॉसिंग के समीप छह लोगों ने बाइक की किस्त जमा न करने को लेकर दीपू को घेर लिया था। उनका आरोप था कि आरोपियों ने तमंचों से फायर करके उसके पुत्र को मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। जिसमें पुलिस ने नामजद एक आरोपी कृष्ण प्रकाश यादव उर्फ लल्ला यादव को स्वार क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान 21 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह के अनुसार, शनिवार की शाम कोतवाली प्रभारी तेजवीर सिंह, ईसानगर चौकी प्रभारी केके मिश्रा, रूद्र बिलास चौकी प्रभारी संजीव कुमार पंवार के साथ नगर में नैनीताल हाईवे स्थित अहरो तिराहे के समीप वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान रुद्रपुर की ओर से आ रहा एक बाइक सवार पुलिस को देखकर अहरो रोड की ओर दौड़ने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया तो वह बाइक लेकर डंडिया के जंगल में घुस गया। इस दौरान वह बाइक छोड़कर पुलिस पार्टी पर फायरिंग करते हुए जंगल में भागने लगा। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान उसके बाएं पैर में गोली लग गई और वह मौके पर ही गिर गया। पुलिस ने उसे तुरंत दबोच लिया और घायल अवस्था में नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पूछताछ में उसने स्वयं को ग्राम कौशलगंज निवासी बलराज सिंह उर्फ बल्लू पुत्र बलदेव सिंह बताया है। उसने स्वयं को दीपू हत्याकांड में शामिल होने की बात कही है। कोतवाली प्रभारी तेजवीर सिंह ने बताया कि आरोपी के कब्जे से एक बाइक, एक तमंचा व छह कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed