Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   SDO transferred 10 days before retirement

Bilaspur News: सेवानिवृत्ति से 10 दिन पहले एसडीओ का किया ट्रांसफर, नगर परिषद बिलासपुर ने जताई असहमति

Wed, 22 Jan 2025 10:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: शिमला ब्यूरो Updated Wed, 22 Jan 2025 10:31 AM IST
सार

नगर परिषद बिलासपुर की आपात बैठक मंगलवार को अध्यक्ष कमल गौतम की अध्यक्षता में हुई। इसमें बिलासपुर नगर परिषद के लिए चंबा नगर परिषद से सहायक अभियंता मदन कुमार के स्थानांतरण को लेकर नाराजगी और असहमति जताई गई। 

विज्ञापन
SDO transferred 10 days before retirement
तबादले। - फोटो : amar ujala

विस्तार

नगर परिषद बिलासपुर के लिए सहायक अभियंता (एसडीओ) के स्थानांतरण पर नगर परिषद बिलासपुर ने असहमति जताई है। जिस सहायक अभियंता का स्थानांतरण बिलासपुर के लिए किया गया है, वह 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हो जाएंगे। नगर परिषद बिलासपुर की आपात बैठक मंगलवार को अध्यक्ष कमल गौतम की अध्यक्षता में हुई। इसमें बिलासपुर नगर परिषद के लिए चंबा नगर परिषद से सहायक अभियंता मदन कुमार के स्थानांतरण को लेकर नाराजगी और असहमति जताई गई। इसे लेकर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया। यह प्रस्ताव मुख्यमंत्री और प्रधान सचिव शहरी विकास विभाग को भेजा गया। प्रस्ताव में आग्रह किया गया कि तुरंत प्रभाव से स्थानांतरण स्थगित किया जाए। कमल ने बताया कि सहायक अभियंता मदन कुमार का स्थानांतरण नगर परिषद बिलासपुर में किया जाना किसी भी स्थिति में उचित नहीं है।

विज्ञापन


उन्होंने अभी तक नगर परिषद बिलासपुर में ज्वाइन भी नहीं किया है। सेवानिवृत्ति को 10 दिन शेष हैं। गौतम ने कहा कि उनकी सेवानिवृत्ति के समय करीब एक करोड़ का वित्तीय बोझ नगर परिषद बिलासपुर पर न डालकर इन्हें चंबा नगर परिषद से ही सेवानिवृत किया जाए। नगर परिषद बिलासपुर की वित्तीय स्थिति बहुत खराब है। इस कारण इतना बड़ा वित्तीय बोझ झेलने में असमर्थ है। नगर परिषद के सभी पार्षद बैठक में मौजूद रहे। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि ऐसी स्थिति में नगर परिषद का विकास करवाने में व्यवधान और रुकावट आएगी। इतनी बड़ी रकम नगर परिषद से दिए जाने के बाद विकास और सफाई व्यवस्था की स्थिति चरमरा जाएगी। सभी पार्षदों ने स्थानांतरण के आदेश तुरंत प्रभाव से निरस्त करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed