फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Science lab will be ready soon in Adarsh High School Gehadvin

आदर्श उच्च विद्यालय गेहड़वीं में जल्द बनकर तैयार होगी साइंस लैब

Mon, 12 Sep 2022 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Science lab will be ready soon in Adarsh High School Gehadvin
जांगला में समस्याएं सुनते झंडूता विधायक जीत राम कटवाल। संवाद - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। विधायक जीतराम कटवाल ने झंडूता विधानसभा की जांगला पंचायत में एक दिवसीय दौरे के दौरान सभी वार्डों में नुक्कड़ सभाएं कर जनता की समस्याएं सुनीं और उनका निवारण किया। उन्होंने जल शक्ति विभाग को आदेश दिए कि हर घर में जल पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग को आदेश दिए कि 10 दिन के भीतर गेहड़वीं से सलासी सड़क की टारिंग कर उसे पक्का किया जाए। सड़क की लंबाई लगभग चार किलोमीटर है। आदर्श उच्च विद्यालय गेहड़वीं में जल्द साइंस लैब बन कर तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कस्बा गेहड़वीं में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एएईओ (कृषि प्रसार केंद्र) का कार्यालय खोला जाएगा। कहा कि गेहड़वीं से थुराहन सड़क को अपग्रेड करने के साथ पशु चिकित्सालय का निर्माण किया गया है। गेहड़वीं में नवरात्रों के दौरान औद्योगिक क्षेत्र का शिलान्यास मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे। इससे क्षेत्र के युवाओं को घर-द्वार ही रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि रुकमणि कुंड के सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है। गेहड़वीं क्षेत्र में लगभग 27 करोड़ से सड़कों के सुधारीकरण का कार्य हुआ है।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह चंदेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुभाष मिन्हास, प्रधान सरला चंदेल, जांगला पंचायत उप प्रधान अमरनाथ कौंडल, बलिराम नड्डा, प्रभात चंदेल, मनोहर लाल, अनिल कुमार शर्मा, नरोत्तम सिंह चंदेल, गौरव शर्मा, चंद्र किरण, दिलवर, सपना, शशि पाल, गोविंद राम शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed