{"_id":"570bab374f1c1bcf3a4a6ab9","slug":"school-upgrade-function-in-parnali","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदर को बनाया जाएगा आदर्श विस क्षेत्र : बंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदर को बनाया जाएगा आदर्श विस क्षेत्र : बंबर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Mon, 11 Apr 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
परनाली स्कूल अपग्रेट होने पर शुभारंभ करते विधायक बंबर ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर विधायक बंबर ठाकुर ने कहा कि सदर को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाया जाएगा। आम जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर होगा। सोमवार को सदर विधायक बंबर ठाकुर ने माध्यमिक पाठशाला परनाली के हाई स्कूल में स्तरोन्नत होने पर स्कूल का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विधायक ने कहा कि सदर विस क्षेत्र के तलवाड़, धार टटोह, बल्ग का घाट और दसगांव स्कूल को स्तरोन्नत करके हाई स्कूल से वरिष्ठ माध्यमिक किया गया है। उन्होंने कहा कि सदर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों पर करोड़ों रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है।
विज्ञापन
लेकिन इसके बावजूद भी भाजपा नेता आधारहीन बयानबाजी कर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अपने मल्यावर दौरे के दौरान कुछ स्कूलों को स्तरोन्नत करने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
जिसे मुख्यमंत्री ने पूरा किया है। प्रदेश सरकार जहां आम जनता के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। वहीं, दूसरी ओर केंद्र सरकार द्वारा आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए कोई भी प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में बंदला पंचायत प्रधान जय पाल, उप प्रधान महेंद्र सिंह, कमलेश शर्मा, मीना देवी, निशा, रीमा देवी, पूनम, अजीत सिंह, शेर सिंह धीमान, अश्वनी गुप्ता, देसराज, गीता राम, जीवन, किशोरी, लाल चंद, संजीव, प्रेम लाल, रत्न लाल, सदा राम, हरी राम, परस राम, राम दास, कुलदीप, राम पाल, सुरेश, हरदेव, हेमराज, कालू, जोधा राम सहित अन्य लोग मौजूद थे।
आयुर्वेेदिक डिस्पेंसरी परनाली भवन बनाने को पांच लाख
सदर विधायक बंबर ठाकुर ने घोषणा की कि आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी परनाली को भवन बनाने के लिए पांच लाख रुपये, सड़क चौड़ा करने के लिए 25 लाख, बंदला में पशु औषधालय बनाने के लिए पांच लाख, परनाली जीएचएस का खेल मैदान चौड़ा करने के लिए दो लाख और क्रैश बेरियर लगाने के लिए 20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसी महीने इनके टेंडर हो जाएंगे।