{"_id":"1179f8a8268e4796df11f3e9bddf9caa","slug":"school-hindi-news-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में एमबीडी से दी जा रही तालीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में एमबीडी से दी जा रही तालीम
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Tue, 01 Dec 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल होने के दावे जमीनी स्तर पर खोखले साबित हो रहे हैं। हालात यह है कि स्कूलों में बच्चों को पाठ्यक्रम की तालीम पुस्तकों की बजाय एमबीडी से दी जा रही है, जबकि अंग्रेजी बोलना तो दूर, पुस्तक में लिखा अंग्रेजी का पाठ तक स्कूलों के बच्चे ठीक से नहीं पढ़ पाते।
उपायुक्त बिलासपुर मानसी सहाय ठाकुर द्वारा मंगलवार को झंडूता ब्लॉक के अंतर्गत किए गए औचक निरीक्षण में ऐसी कई खामियों का खुलासा हुआ है। उपायुक्त ने इस व्यवस्था में सुधार के कड़े निर्देश दिए हैं।
उपायुक्त मानसी सहाय ठाकुर ने विभिन्न स्थानों पर औचक निरीक्षण किया। राजकीय प्राथमिक पाठशाला कोसरियां में वह निरीक्षण को पहुंचीं तो बच्चे अंग्रेजी का पाठ तक नहीं पढ़ पाए। उन्होंने चौथी व पांचवीं कक्षा के बच्चों को अंग्रेजी के विषय में पाठ पढ़ने के लिए कहा तो बच्चे किताब को देखकर भी पढ़ने में असमर्थ पाए गए। सीसे स्कूल कोसरियां में ही नौवीं कक्षा की छात्रा अंग्रेजी का प्रश्न ठीक ढंग से नहीं पढ़ पाई।
विज्ञापन
उपायुक्त ने राजकीय माध्यमिक पाठशाला ठठल जंगल का भी निरीक्षण किया, जहां उन्होंने 7वीं व 8वीं कक्षा के बच्चों को एमबीडी से पढ़ाई करते हुए पकड़ा। इस पर उन्होंने शिक्षकों को खूब क्लास लगाई। उपायुक्त ने कहा कि इस तरह से तो बच्चों का भविष्य खतरे में पड़ जाएगा। बच्चों को बेसिक नॉलेज ही नहीं होगा। लिहाजा, जब भी अंग्रेजी पढ़ाई जाती है तो बच्चे और शिक्षक भी अंग्रेजी में बात करें। उन्होंने कहा कि बच्चों की पढ़ाई के प्रति कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे बच्चों को पढ़ने और समझने में दिक्कत नहीं आएगी।
सेल्समैन गायब, नोटिस भेजने के आदेश
मानसी सहाय ठाकुर ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय निर्माण के लिए अनुदान राशि जारी की गई है। उसका कार्य जल्दी से जल्दी शुरू किया जाए। इसके अतिरिक्त कोसरियां में उचित मूल्य की दुकान के निरीक्षण में सेल्समैन आने-जाने संबंधी नोटिस बोर्ड में सूचना लिखे बगैर गायब पाया गया। उन्होंने विभाग के जिला नियंत्रक निर्देश दिए कि वह इस बारे सेल्समैन को नोटिस जारी करें।
पंचायत रिकार्ड में पाई गई खामियां
डीसी विकास खंड झंडूता के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोसरियां के निरीक्षण के दौरान डीसी ने पंचायत रिकार्ड को मेंटेन करने में कई खामियां पाई गईं। पंचायत रिकार्ड सही तरीके से नहीं था। उपायुक्त ने संबंधित पंचायत सचिव को निर्देश दिए कि वह 15 दिन के भीतर इस अधूरे रिकार्ड की पूरी रिपोर्ट तैयार कर खंड विकास अधिकारी झंडूता को दें। वह यह रिपोर्ट डीसी को देंगे।