{"_id":"352ff2fd906c55cc996e5693d283897e","slug":"school-function-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल के मेधावी बच्चों को मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल के मेधावी बच्चों को मिला सम्मान
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Mon, 11 Jan 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुपम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुठेडा में वार्षिक पारितोषिक समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। समारोह में पूर्व डिप्टी डायरेक्ट एजुकेशन सीता राम चौहान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन
स्कूल के प्रधानाचार्य ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। उन्होंने बताया कि स्कूल के 13 विद्यार्थियों ने दसवीं की बोर्ड परीक्षा में 10 छात्रों ने मेरिट में स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मुख्यातिथि ने स्कूल के मेधावी बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसमें अभिषेक शर्मा, स्वाति, अनुराधा, प्रियांशिका, नेहा, करुणा, हर्ष सिंह ठाकुर, रिशिका, सूर्यांशी, अभिषेक शर्मा, काजल, आकृति, शिल्पा, शिवानी, ईशा, अमन, दक्षवी और नैंसी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
समारोह में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब समां बांधा। साथ ही बच्चों ने लघु नाटिका प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश भी दिया।
इसके अलावा बच्चों ने डांडिया और नाटी पर नृत्य प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य ने बताया के पिछले साल स्कूल ने साइंस स्ट्रीम की कक्षाओं को शुरू किया गया था। जबकि इस बार स्कूल को आर्ट्स और कॉमर्स की स्कूल कक्षाओं को चलाने के लिए विभाग की तरफ से एनओसी मिल गई है। इसके लिए बोर्ड की टीम निरीक्षण भी कर चुकी है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि इस शैक्षणिक सत्र में आर्ट्स और कॉमर्स की कक्षाओं को भी शुरू कर दिया जाएगा। स्कूल कमेटी के अध्यक्ष निक्का राम मेहता ने बताया के स्कूल ने स्मार्ट क्लास पिछले साल शुरू की है। इसका बच्चों को लाभ मिल रहा है। इस साल स्कूल ने छात्रों की एकाग्रता बढ़ाने के लिए योगा क्लास शुरू की गई है।
छात्रों के संपूर्ण विकास के लिए म्यूजिक क्लास भी शुरू की गई है। इस मौके बच्चों के अभिभावक, स्कूल स्टाफ के सदस्य और काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।