{"_id":"65083952ef67f1f6f203b0b8","slug":"school-children-and-people-in-bhated-are-troubled-by-the-terror-of-monkeys-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-5791-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: भटेड़ में स्कूली बच्चे और लोग बंदरों के आतंक से परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: भटेड़ में स्कूली बच्चे और लोग बंदरों के आतंक से परेशान
विज्ञापन
- स्कूल मैदान में बच्चों का खेलना हुआ मुश्किल
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। उप तहसील भराड़ी के तहत गाहर पंचायत के भटेड़ कस्बे में बंदरों के आतंक से स्कूली बच्चों सहित स्थानीय लोग परेशान हैं। सरकारी स्कूल और निजी स्कूल होने के कारण रोजाना सैकड़ों नौनिहाल भटेड़ में शिक्षा ग्रहण करने पहुंचते हैं, लेकिन स्कूल के आसपास दर्जनों बंदर बच्चों के लिए परेशानी का सबब बन चुके हैं।
रोजाना यह बंदर बच्चों के पीछे दौड़ते हैं। स्थानीय लोगों पर भी कई बार हमला कर चुके हैं। लोगों ने कई बार विभागीय कर्मचारियों सहित चुनिंदा प्रतिनिधियों को इस समस्या के बारे में अवगत करवाया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया। भटेड़ कस्बे में सड़क किनारे दर्जनों बंदरों की मौजूदगी से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। मुख्य कस्बा होने के चलते रोजाना यहां दर्जनों लोग बसों का इंतजार करने पहुंचते हैं। इसी भटेड़ कस्बे से आसपास के गांवों के लिए रास्ते होने के कारण लोगों का आना-जाना लगा रहता है। सरकारी स्कूल भी इसी कस्बे में स्थित है। स्कूल के नजदीक बंदरों के झुंड मौजूद हैं। अक्सर यह बंदर स्कूली बच्चों के पीछे दौड़ते हैं। स्कूल मैदान में बच्चों का खेलना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक बंदर झुंड में हमला करते हैं। पैदल गुजरने वाले राहगीरों पर अक्सर बंदर हमला कर चुके हैं। महिलाओं और बुजुर्गों का अकेले सड़क और पैदल रास्ते पर चलना मुश्किल हो गया है। स्थानीय दुकानदारों का कार्य करना मुश्किल हो गया है। बंदर अक्सर दुकानों से सामान उठा ले जाते हैं। दुकानदारों का रोजाना हजारों रुपये का नुकसान हो रहा है। लोगों ने विभाग से मांग की है कि बंदरों के आतंक से निजात दिलाई जाए। इस संदर्भ में वन विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी भराड़ी मदन लाल ने कहा कि जल्द ही टीम को भटेड़ बुलाया जाएगा। बंदरों को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए जाएंगे। जल्द ही लोगों को इस समस्या से निजात दिलाई जाएगी।