फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   school annual function.

देश मेरा रंगीला... ने लूटी वाहवाही

Mon, 11 Jan 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरमाणा (बिलासपुर)।
ब्यूरो/अमर उजाला, बरमाणा (बिलासपुर)। Updated Mon, 11 Jan 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
school annual function.

कोल वैली पब्लिक स्कूल नैहर में सोमवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। इसमें कोलवैली सोसायटी फॉर एजुकेशन एंड ट्रेनिंग नेहर के संस्थापक प्रकाश चंद ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। समारोह में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से खूब समां बांधा।

विज्ञापन


कार्यक्रम का आगाज सरस्वती वंदना से हुआ, इसमें यशिका, रितिका, तमन्ना, अनामिका, प्रेरणा और सुमन ने सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। स्वागत गीत में मोनिका, ममता, प्रियंका, पूजा, कनिका और अंकिता ने मनमोहक प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


इसके अलावा गुंजन ने मैंने पायल है छनकाई..., अंकिता ने मोरनी बागां में बोले..., प्रेरणा ने बेबी डॉल मैं सोने दी..., शिवप्रिया ने चिट्टियां कलाइयां वे..., यशिका ने देश मेरा रंगीला... और स्नेहा ने आजा नच ले... पर डांस प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी। गुंजन, अनमोल, कमलेंद्र, अनुराग, केंजल, देव्यांश और अर्थव ने कविता सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुष्पा, सानिया, अभिषेक और शुभम ने श्री कृष्ण और सुदामा की मनमोहक झांकी अरे द्वारपालो... से खूब वाहवाही लूटी।
लघु हास्य नाटिका रिमोट किसका होगा पर भी प्रस्तुत की गई।

इसमें अमित कुमार, अभिषेक और वरुण ने अभिनय किया। कृतिका, आरुषि, माही, सूरज, आशीष, नैतिक, शिव प्रिया, साहिल, अक्षित, प्रांजलि, स्नेहा और अमनदीप ने जहां पहाड़ी नाटी रोहडू जाणा मेरी आमिए... प्रस्तुत की, वहीं मोनिका, पूजा, कनिका, किरण, अंकिता, मोनिका, अनामिका, प्रेरणा, पूजा और ममता ने मैं वारी मैं वारी मेरी समिए... पर पंजाबी गिद्दे की बेहतरीन प्रस्तुत दी।

साथ ही कोमल, प्रीति, जागृति, कनिका, सुप्रिया, रितिका, मनसवी, एंजल और शिवानी ने लोक नृत्य प्रस्तुत किया। मोनिका ने ग्लोबल वार्मिंग, यशिका ने एड्स, मोनिका ने शिष्टाचार एवं आचरण शिक्षा, सुप्रिया ने नशा निवारण और आदित्य ने स्कूल नियम विषय पर भाषण देते हुए अपने विचार रखे।

फैंसी ड्रेस में वरुण, अक्षय, स्नेहा, मोनिका, अमित, किरण ने सराहनीय प्रदर्शन किया। इससे पूर्व स्कूल प्रधानाचार्य कालीदास ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।


ये होनहार हुए सम्मानित
समारोह में मुख्यातिथि ने शिक्षा, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में अव्वल रहे मेधावियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। शिक्षा क्षेत्र में मधुबाला, मोनिका, ज्योतिमा, यशिका, मोनिका, शिवांगिनी व अंकिता, खेल क्षेत्र में अभिषेक, विशाल, अंकित, गौरव, कुशल, रोहित, यश, अक्षय, गुरप्रीत, शिवांश, आदित्य, निखिल व पीयूष को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed