फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   school annual function

Bilaspur News: बजाओ ढोल स्वागत में मेरे घर राम आए हैं... पर झूमे

Thu, 08 Feb 2024 06:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 06:20 PM IST
विज्ञापन
school annual function
सरस्वती विद्या मंदिर मलोखर में मनाया वार्षिक समारोह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सरस्वती विद्या मंदिर मलोखर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। सेवानिवृत्त सूबेदार एवं पूर्व बीडीसी चेयरमैन बुद्धि सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। विद्यार्थियों ने नाटी, गरबा नृत्य, तबला वादन, कथक, देशभक्ति गीत, एकल गान, समूह गान, गिद्दा, लोकनृत्य और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।


समारोह में शानवी शर्मा, अयांश राणा, युवान ठाकुर, कृष्णा, नमन, युवांश ठाकुर, मयंक ठाकुर, हिमांशी ठाकुर, रियांश ठाकुर, राघव सोनी, कृषव शर्मा, लविश चंदेल, दिव्यांश शर्मा, गौरव ठाकुर, कपिल संधू, शिवांशी ठाकुर, जियांश ठाकुर, यकक्षित गौतम, जान्वी, नमिश शर्मा, दिपांशी ठाकुर, मुस्कान, विवान, आराध्या, नव्या चंदेल, सूर्यांश ठाकुर, लक्षित अवस्थी, विकी ठाकुर, शगुन शर्मा, रितेश गौतम, अनामिका शर्मा, वैदिक, यशिका, एंजल, रुद्राक्ष, अर्चित, अनिरुद्ध, इशिता, शिवानी, अरुणनव, भूमिका, मानवी, कार्तिक, जितेन को सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने ओ माई फ्रेंड गणेशा तू रहना साथ हमेशा, देख लेना हम चमन में, बजाओ ढोल स्वागत में मेरे घर राम आए हैं, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी गानों पर नृ़त्य किया। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्याध्यापक नरेश ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और सम्मानित किया। मुख्याध्यापक ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। मुख्यातिथि ने बच्चों से नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने अपनी धर्मपत्नी सुईनी देवी के नाम पर 31 हजार रुपये विद्यालय को दान देने की घोषणा की। इस अवसर पर कुशल कुमार, पूर्व पंचायत प्रधान सुरेंद्र भारती, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष राजीव महाजन, प्रबंध समिति के प्रबंधक रमेश महाजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed