{"_id":"57dfd3464f1c1b223aa8325a","slug":"sayar-fair-festival-in-jukhaka","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवा लागी चंडीगढ़ री...पर मचा धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवा लागी चंडीगढ़ री...पर मचा धमाल
ब्यूरो/ अमर उजाला, जुखाला(बिलासपुर)।
Updated Mon, 19 Sep 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
सायर उत्सव में ठाकुर दास राठी प्रस्तुति देते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किंग ऑफ नाटी के नाम से मशहूर ठाकुर दास राठी ने जुखाला मेले की अंतिम संख्या में जमकर धमाल मचाया। उन्होंने मंच पर आते ही एक से बढ़कर एक लोक गीत पेश कर लोगों की भीड़ को झूमने पर मजबूर कर दिया। मेले के समापन पर श्री नयना देवी के विधायक रणधीर शर्मा मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन
ठाकुर दास राठी ने सबसे पहले उन्होंने बेटी बचाओ अभियान को आगे बढ़ाते हुए शुण मेरे बापूओ हाऊ बेटी मेरा क्या कसूर... गीत पेशकर बेटी बचाओ का संदेश दिया। इसकी सभी लोगों ने प्रशंसा की।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने नीरु चली घूमदी..., शालू रे क्वाटरे लागी रौणका..., हवा लगी चंडीगढ़ा री.., भाई री सालीए.., नीली नीली अखिए काजलू बणी गई ऐश्वर्य राय.., पार्टी टाइम.., हो सुमित्रा जैसे लोकगीत पेश किए।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने नान स्टॉप गीतों की झड़ी लगाकर पंडाल में लोगों को खूब नचाया। इस मौके पर अन्य स्थानीय कलाकारों ने भी मंच पर खूब समा बांधा। अंतिम सांस्कृतिक संध्या में रविवार होने के चलते भारी संख्या में लोग पहुंचे थे।
हालत ऐसी थी कि पंडाल में पांव धरने तक की जगह नहीं थी। इससे पहले मुख्य अतिथि श्री नयना देवी के विधायक रणधीर शर्मा ने सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया। तीन दिन चले जिला स्तरीय सायर मेले में पशुओं का भी जमकर कारोबार हुआ।