{"_id":"67f3c38b1ce6336ca409cb5d","slug":"save-the-environment-save-life-tb-will-lose-the-country-will-win-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-134980-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: पर्यावरण बचाओ, जिंदगी बचाओ, टीबी हारेगा, देश जीतेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: पर्यावरण बचाओ, जिंदगी बचाओ, टीबी हारेगा, देश जीतेगा
Mon, 07 Apr 2025 11:50 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 07 Apr 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
ऋषि मार्कंडेय पब्लिक स्कूल जुखाला में आयोजित विश्व स्वास्थ्य दिवस कार्यक्रम में मौजूद बच्चे। सं
-ऋषि मार्कंडेय पब्लिक स्कूल जुखाला में मनाया गया विश्व स्वास्थ्य दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला(बिलासपुर)। खंड चिकित्सा अधिकारी सदर खंड मार्कंडेय के डॉक्टर आलोक सिंगला के दिशा-निर्देश में ऋषि मार्कंडेय पब्लिक स्कूल जुखाला में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। इस अवसर पर हेल्थ एजुकेटर विजय कुमारी और मस्त राम ने उपस्थित जनसमूह को विश्व स्वास्थ्य संगठन की इस साल की थीम स्वस्थ शुरुआत, आशावादी भविष्य पर विस्तार से जानकारी दी।
यह थीम माता और शिशु के स्वास्थ्य व सुरक्षा पर केंद्रित है। विशेषज्ञों ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य दिवस 1950 से मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में पर्यावरण स्वच्छता, पानी की गुणवत्ता, सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभाव, वन संपदा संरक्षण, जैविक खेती और पीने के पानी के संग्रहण के पारंपरिक उपायों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर दंत विशेषज्ञ डॉक्टर निधि ने स्कूल के सभी बच्चों के दांतों का चेकअप किया और मुख स्वच्छता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। अंत में विद्यार्थियों से विभिन्न स्वास्थ्य और स्वच्छता से जुड़े नारे बुलाए गए, जिनमें पर्यावरण बचाओ, जिंदगी बचाओ, टीबी हारेगा, देश जीतेगा और हर दिन ब्रश करो दो बार, 2 मिनट हर बार जैसे नारे शामिल रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना था, जिससे समाज में स्वास्थ्य संबंधी बेहतर आदतों को बढ़ावा मिल सके।