Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Sardar @150 Unity March held in Jhanduta

Bilaspur News: झंडूता में निकाली गई सरदार <bha>@</bha>150 यूनिटी मार्च

Mon, 24 Nov 2025 11:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 24 Nov 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Sardar @150 Unity March held in Jhanduta
झंडूता में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित यूनिटी मार्च में भाग लेने वाले विद्यार
युवा भारत बिलासपुर ने मनाई लौह पुरुष की 150वीं जयंती
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने लोगों को नशा मुक्ति और स्वच्छता का दिया संदेश

संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। मेरा युवा भारत बिलासपुर की ओर से सोमवार को झंडूता में सरदार बल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर सरदार @150 यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झंडूता विधायक जीतराम कटवाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

कार्यक्रम की थीम एक भारत आत्मनिर्भर भारत रखी गई। पद संचलन यात्रा शहीद अश्वनी स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झंडूता से शुरू हुई। शुरुआत राष्ट्रीय एकता की शपथ के साथ की गई। इसके बाद विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से नशा मुक्ति, यातायात नियमों और स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान विभिन्न यूथ क्लबों को खेल सामग्री भी बांटी गई। जिला युवा अधिकारी दीप माला ने बताया कि सरदार पटेल की 150वीं जयंती को समर्पित यह राष्ट्रीय अभियान देशभर के प्रत्येक जिले में आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य युवाओं में एकता, देशभक्ति और कर्तव्य भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने जिस प्रकार देश को एक सूत्र में पिरोया, उसी भावना को यूनिटी मार्च के माध्यम से युवाओं में जागृत किया जा रहा है। यात्रा के दौरान नशा मुक्ति, स्वदेशी अभियान जैसे विषयों पर भी जागरूकता फैलाई जा रही है। विधायक जीतराम कटवाल ने बच्चों को सरदार पटेल के जीवन और योगदान से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के नडियाद में जन्मे सरदार पटेल भारत के पहले गृह मंत्री और उप प्रधानमंत्री रहे। स्वतंत्रता के बाद देश की रियासतों के विलय में उनका योगदान अविस्मरणीय है। इस मौके एसडीएम झंडूता अर्शिया शर्मा, खंड समन्वयक साहिल कुमार, कॉलेज प्राचार्य डॉ. संजय कुमार, विद्यालय प्रधानाचार्य पवन सांख्यान, श्याम लाल शर्मा, रामपाल धीमान और यांग चन लामो सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed