{"_id":"6606ba3e656524fab9083273","slug":"santoshi-iti-ghumarwin-team-was-the-winner-in-volleyball-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-115202-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: वॉलीबाल में संतोषी आईटीआई घुमारवीं की टीम रही विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: वॉलीबाल में संतोषी आईटीआई घुमारवीं की टीम रही विजेता
विज्ञापन
- औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
- एसडीएम अभिषेक कुमार गर्ग ने किया प्रतियोगिता का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों की 17वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुक्रवार को आईटीआई बिलासपुर में शुरू हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ एसडीएम सदर अभिषेक गर्ग ने किया।
शुभारंभ पर टीमों ने मार्च पास्ट करते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी। संस्थान के प्रधानाचार्य सुनील पटियाल ने मुख्य अतिथि सहित अन्य गण्यमान्य अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के महिला वर्ग में महिला आईटीआई बिलासपुर, राजकीय आईटीआई बिलासपुर, राजकीय आईटीआई भराड़ी, राजकीय आईटीआई स्वारघाट, राजकीय आईटीआई बरठीं और संतोषी आईटीआई घुमारवीं की 108 खिलाड़ी भाग ले रही हैं। शुक्रवार और शनिवार को महिलाओं के मुकाबले खेले जाएंगे। रविवार से मंगलवार तक पुरुष वर्ग के मुकाबले होंगे। एसडीएम अभिषेक गर्ग ने खिलाड़ियों को खेलकूद के लिए प्रोत्साहित किया और उनके सफल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। मार्च पास्ट में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बिलासपुर महिला ने प्रथम और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बरठीं ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पहले दिन हुए वॉलीबाल स्पर्धा में संतोषी आईटीआई घुमारवीं की टीम विजेता रही। उसने फाइनल में आईटीआई बिलासपुर को 3-0 के अंतर से हराया। इससे पहले हुए सेमीफाइनल मुकाबलों में आईटीआई बिलासपुर ने महिला आईटीआई बिलासपुर को 2-1 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में संतोषी आईटीआई घुमारवीं ने आईटीआई बरठीं को 2-0 से हराया। कबड्डी स्पर्धा के क्वाटर फाइनल मुकाबलों में महिला आईटीआई बिलासपुर ने आईटीआई बरठीं को हराया। दूसरे क्वाटर फाइनल में आईटीआई स्वारघाट ने आईटीआई भराड़ी को हराया। संतोषी आईटीआई घुमारवीं और आईटीआई बिलासपुर को सेमीफाइनल के लिए सीधा प्रवेश मिला। सेमीफाइनल मुकाबले में महिला आईटीआई बिलासपुर ने संतोषी आईटीआई बिलासपुर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।