{"_id":"5f2461138ebc3e63ac047dd2","slug":"sanskrit-week-begins-with-varied-sanskrit-activities-in-devbhoomi-himachal-bilaspur-news-sml3402442125","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवभूमि हिमाचल में संस्कृत की विविध गतिविधियों से संस्कृत सप्ताह का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवभूमि हिमाचल में संस्कृत की विविध गतिविधियों से संस्कृत सप्ताह का शुभारंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। देवभूमि हिमाचल में संस्कृत की विविध गतिविधियों से संस्कृत सप्ताह का आगाज शुक्रवार से किया गया। इसी क्रम में हिमाचल राजकीय संस्कृत शिक्षक परिषद् की ओर से विद्यालय के छात्रों के लिए ऑनलाइन संस्कृत प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया गया। इस प्रक्रिया में जिला मंडी, कांगड़ा और चंबा की ऑनलाइन गूगल फॉर्म के माध्यम से जिला स्तरीय संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता रूजला भाषा एवं संस्कृति विभाग के सहयोग से करवाई गई। जिसमें तीनों जिलों के लगभग तीन सौ छात्रों ने भाग लिया।
शनिवार को हमीरपुर, बिलासपुर व ऊना जिला की प्रतियोगिता होगी। रविवार को कुल्लू, लाहोल स्पीति व किन्नौर जिला की तथा सोमवार को शिमला, सिरमौर, सोलन की प्रतियोगिता होगी। 4 अगस्त को इनका परिणाम आएगा तथा पांच अगस्त को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता करवाई जाएगी। परिषद् के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. मनोज शैल ने बताया कि इसी के साथ संस्कृत गीत प्रतियोगिता भी हिमाचल राजकीय संस्कृत शिक्षक परिषद् के फेसबुक पेज के माध्यम से तथा लोकोच्चारण प्रतियोगिता यू-ट्यूब चैनल के माध्यम से करवाई जा रही है। इन सभी प्रतियोगिताओं का परिणाम 6 अगस्त को घोषित होगा।
इसके साथ ही परिषद द्वारा संस्कृत शिक्षकों, शोधार्थियों व संस्कृत प्रेमियों के लिए ऑनलाइन वेबिनार करवाए जा रहे हैं। जिसमें देवभूमि हिमाचल देवभाषा संस्कृत विषय पर डॉ. भक्तवत्सल शर्मा सचिव हिमाचल संस्कृत अकादमी व नरेंद्र कुमार संगठन मंत्री संस्कृत भारती ने व्याख्यान दिया। एक अगस्त को कोरोना काल में हमारी दिनचर्या और आयुर्वेद पर डॉ. कर्मजीत शर्मा विशेषाधिकारी आयुर्वेद व्याख्यान देंगे। दो अगस्त को हमारी जीवन पद्धति और संस्कृत विषय पर डॉ. कृष्ण मोहन पांडेय का भाषण, 3 अगस्त को राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका पर पद्मश्री चमूकृष्ण शास्त्री, 4 अगस्त को भारत का गौरवमय अतीत विषय पर डॉ. बृहस्पति मिश्र, 5 अगस्त को संस्कृत का भविष्य और भविष्य की संस्कृत विषय पर पद्मश्री चमूकृष्ण शास्त्री, 6 अगस्त को वर्तमान परिप्रेक्ष्य में योग की उपादेयता पर ऑनलाइन वेबीनार के माध्यम से व्याख्यान होंगे।