फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Sania, Komal first in Rangoli and Aarti, Palak first in Mehndi competition

Bilaspur News: रंगोली में सानिया, कोमल और मेहंदी प्रतियोगिता में आरती, पलक प्रथम

Mon, 17 Mar 2025 07:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 17 Mar 2025 07:50 PM IST
विज्ञापन
Sania, Komal first in Rangoli and Aarti, Palak first in Mehndi competition
घुमारवीं महाविद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में महिला के हाथों पर मेहंदी लगाती युवती । स्रोत :
-घुमारवीं कॉलेज में एनएसयूआई ने आयोजित की प्रतियोगिता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं महाविद्यालय में सोमवार को एनएसयूआई की ओर से रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एनएसयूआई जिलाध्यक्ष नितिन चड्डा ने की जबकि कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य शालू रनौत ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
रंगोली प्रतियोगिता में सानिया और कोमल ने पहला और नेहा और सुनैना ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। खुशी और अंशिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं मेंहदी प्रतियोगिता में आरती और पलक ने पहला, कंचन और नेहा ने दूसरा और रुचिका और तनु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान शालू रनौत ने छात्राओं को इस तरह की प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने घोषणा की कि वे जल्द ही महाविद्यालय में एनएसयूआई के नाम से लगभग 90 हजार रुपये की लागत से बेंच दान करेंगी, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा और सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस मौके पर नितिन चड्डा ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों की रचनात्मकता को प्रोत्साहन मिलता है और उनका सर्वांगीण विकास होता है। उन्होंने इस प्रकार की प्रतियोगिताओं को नियमित रूप से आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया। इस मौके पर जतिन राणा, शिवानी महाजन, बादल, सुशांत, नेहा, सृष्टि, शगुन, कृति, कंचन सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed